एक्सप्लोरर

Pakistan: नहीं कम हो रही है इमरान खान की मुश्किलें, PTI चीफ पद से हटा सकता है चुनाव आयोग

पाकिस्तान में सरकार गिरने के बाद से ही पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पाकिस्तान का चुनाव आयोग उनको पीटीआई चीफ पद से हटाने की तैयारी में है.

Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की सरकार गिरने के बाद से उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मंगलवार को पाकिस्तान की समाचार पत्र द डॉन (The Down) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का चुनाव आयोग (Pakistan Election Commission) अब उनको पीटीआई के चीफ पद से हटाने की कवायद को शुरू करने जा रहा है. 

चुनाव आयोग का यह कदम इमरान को तोशखाना मामले में दोषी पाये जाने के बाद उठाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पूर्व पीएम को इस मामले में नोटिस भेजा गया है और मामले की सुनवाई के लिए 13 दिसंबर की तारीख तय की गई है. 

क्या है इमरान खान पर लगे आरोप?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने पीएम रहते हुए महंगी घड़ियों सहित मिले अन्य उपहारों को तोशखाना से रियायती दरों पर खरीद कर उसको बाहर ज्यादा मुनाफे के साथ बेच दिया.पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इस मामले में उन पर गलत बयान और झूठी घोषणा का आरोप लगाया, इसके साथ ही उनको संविधान के अनुच्छेद 63(i)(पी) के तहत अयोग्य ठहरा दिया था. 

इमरान खान के निशाने पर बाजवा
इमरान खान इन दिनों पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा पर हमलावर हैं. वह लगातार उनकी सरकार के खिलाफ दोहरा खेल खेलने का आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा कि 2019 में उन्होंने उनका कार्यकाल बढ़ाकर बड़ी गलती की थी. 

क्या बोला चुनाव आयोग?
पाकिस्तान के चुनाव आयोग (Pakistan Election Commission) के मुताबिक 1974 में स्थापित तोशखाना से 2.15 करोड़ रुपये के मूल्य के सामान खरीदे गये जबकि उनका वास्तविक मूल्य 10.8 करोड़ रुपये था. गौरतलब है कि पाकिस्तानी कानून (Pakistan Law) के तहत विदेशों से सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों को मिले उपहार अपने पास रखने से पहले तोशखाना या कोषागार में मूल्यांकन के लिए जमा कराने होते हैं.

Border Dispute: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद गहराया, गाड़ी को किया गया टारगेट, शरद पवार बोले- 24 घंटे में हालात नहीं बदलते तो... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget