एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में बारिश का कोहराम, कराची में टूटा 41 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 6 की मौत

बारिश का यह दौर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आया और अपने साथ कई दुखद खबरें भी लेकर आया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, “बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं.”

Pakistan Rains: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में इस बार की बारिश ने इतिहास रचते हुए तबाही भी मचा दी. गुरुवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. Pakistan Meteorological Department के मुताबिक, “गुरुवार सुबह 10 बजे से 24 घंटे में कराची में 38.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1985 के 37.0 मिमी के रिकॉर्ड से ज्यादा है.”

बारिश का कोहराम

बारिश का यह दौर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आया और अपने साथ कई दुखद खबरें भी लेकर आया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, “बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं.” मौतों की सबसे बड़ी वजह करंट लगना और कमजोर मकानों की दीवारों का गिरना बताया गया है.

सबसे दिल दहला देने वाली घटना सुरजानी टाउन में सामने आई, जहां एक 12 साल की बच्ची अपने ही घर में करंट लगने से मौत का शिकार हो गई. इसके अलावा PIB कॉलोनी, SITE सुपरहाइवे और एमए जिन्ना रोड जैसे इलाकों में भी करंट लगने की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस और रेस्क्यू टीमों के मुताबिक, हालात कई जगह बेहद खराब बने हुए हैं.

जिंदगी की थमी रफ्तार

बारिश ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट लाकर मौसम को ठंडा कर दिया, वहीं दूसरी ओर शहर की रफ्तार थाम दी. शुक्रवार को भी कराची के कई इलाके पानी में डूबे रहे. सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं.

प्रशासन ने हालात सामान्य करने की कोशिशें तेज कर दी हैं, लेकिन जलभराव और बिजली के खतरे अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं. खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां हर बारिश के साथ जोखिम बढ़ जाता है.

मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की बात भी कही है. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, “6 अप्रैल तक कराची में किसी नई बारिश की संभावना नहीं है. इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.” हालांकि, हालिया हालात को देखते हुए लोगों में डर और सतर्कता दोनों बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: पुल पर हमले के बाद घातक हुआ ईरान, यूएस के दूसरे F-35 को मार गिराने का दावा, पायलट को भी बनाया बंधक

मयंक प्रताप सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल न्यूज़ प्रोफेशनल हैं, जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उन्होंने देश के प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ काम करते हुए ब्रेकिंग न्यूज़, पॉलिटिकल कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है. अपने करियर की शुरुआत से ही मयंक ने न्यूज़रूम की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर कंटेंट डेवलपमेंट और न्यूज़ मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में लंबे समय तक कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों, विशेष श्रृंखलाओं और डिजिटल न्यूज़ पैकेजिंग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने GNT (Good News Today) में इनपुट लीड के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़रूम ऑपरेशन, स्टोरी प्लानिंग, रिपोर्टर कोऑर्डिनेशन और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारियाँ संभालीं. ज़ी न्यूज़ में रहते हुए उन्होंने मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल एंगल स्टोरीज़ और स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर काम किया. IBN7 (वर्तमान News18 India) में इनपुट टीम का हिस्सा रहते हुए मयंक ने पॉलिटिकल, सोशल और नेशनल इश्यूज़ पर कई महत्वपूर्ण कवरेज को लीड किया. वर्तमान में मयंक सिंह ABP News में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए कंटेंट स्ट्रेटेजी, ब्रेकिंग न्यूज़ मैनेजमेंट, एक्सप्लेनेर और इन-डेप्थ वेब कॉपीज़ पर विशेष ध्यान देते हैं. वे SEO-फ्रेंडली न्यूज़ लेखन, डेटा-ड्रिवन स्टोरीज़, ग्राउंड-आधारित रिपोर्टिंग और रियल-टाइम डिजिटल पब्लिशिंग में दक्ष हैं. मयंक की पत्रकारिता का फोकस राजनीति, चुनाव, सामाजिक मुद्दे, पब्लिक पॉलिसी और ग्राउंड रियलिटी आधारित रिपोर्टिंग रहा है. वे न्यूज़रूम में स्पीड, एक्युरेसी और एनालिटिकल अप्रोच के लिए जाने जाते हैं. उनका उद्देश्य डिजिटल युग में पाठकों को विश्वसनीय, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उपलब्ध कराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget