एक्सप्लोरर

US के दूसरे F-35 को मार गिराने का ईरान ने किया दावा, पायलट ने इजेक्ट किया तो बना डाला बंधक

US-Iran War: ईरान ने अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के दूसरे स्टील्थ F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इस जेट के पायलट को भी बंधक बना लिया है.

Middle East Tensions: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लगातार जारी संघर्ष भयावह रूप लेता जा रहा है. इस बीच ईरान ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को अमेरिका के दूसरे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. इसके साथ-साथ यह भी कहा जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद उसके पायलट को भी पकड़ लिया है.

ईरान के सरकारी और अर्ध-सरकारी न्यूज चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि पायलट के जिंदा बचने की संभावना कम है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि एफ-35 लड़ाकू विमान के पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है. हालांकि, अभी तक अमेरिका की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ईरान की तस्लीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को पहले अमेरिका के एक एडवांस लड़ाकू विमान को मार गिराया है. पायलट पर हमले के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और देश की सीमा के अंदर ही उतरा है.

वहीं, मेहर न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट किया, ‘अमेरिका यह मान रहा है उसका पायलट जिंदा हो सकता है और वह उसे ईरान की सीमा से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि पायलट को ईरानी फोर्स ने पकड़ लिया है.’

IRGC ने मामले पर क्या कहा?

ईरान की प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC के सेंट्रल मिलिट्री हेडक्वार्टर खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘IRGC के एयरोस्पेस फोर्स ने नए एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए अमेरिका के एक और पांचवीं पीढ़ी के F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को मार गिराया है. हमले के दौरान हुए धमाके को देखते हुए पायलट के इजेक्ट होने की संभावना बहुत कम है.’

ईरान ने पहले भी किया अमेरिकी एफ-35 को मार गिराने का दावा

इस घटना से पहले भी ईरान ने पिछले महीने 19 मार्च, 2026 को दावा किया था कि वह दुनिया के पहला देश बन गया है, जिसने अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II को मार गिराया है. यह अमेरिका के सबसे महंगे विमानों में से एक है और उसकी पांचवीं पीढ़ी की युद्ध क्षमता का मुख्य आधार है.

ईरानी वाणिज्यिक दूतावास ने शेयर किया वीडियो

वहीं, इस घटना के बाद भारत के मुबंई में स्थित ईरान के वाणिज्यिक दूतावास ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में ईरानी दूतावास ने एक विमान को मार गिराने का वीडियो साझा किया. इसके साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें अमेरिकी एयर फोर्स से संबंधित निशान बने हुए थे.

ईरानी वाणिज्यिक दूतावास ने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे स्वदेशी डिफेंस सिस्टम्स ने दुश्मन के एक और F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया. ईरान एक ताकत है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’

दरअसल, ईरान की ओर से यह हमला अमेरिकी सेना की उस कार्रवाई के बाद हुआ है, जिसके बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना ने ईरान के सबसे बड़े पुल को अपना निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप ने दी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस को नई जिम्मेदारी, बने 'FRAUD' के इंचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget