एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान पर हमले की जांच के लिए गठित JIT ने गिरफ्तार संदिग्ध से की पूछताछ, खुलेंगे कई राज

Pakistan News: पीटीआई नेता और पंजाब प्रांत के गृहमंत्री उमर सरफराज चीमा ने दावा किया है कि अधिकारियों को इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि वजीराबाद में इमरान पर हमला किया जाएगा.

Imran Khan Attacked Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की हत्या की कोशिश की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच दल (JIT) ने एकमात्र संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है. पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार (18 नवंबर) को यह जानकारी दी.

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने इस जेआईटी का गठन किया है. पंजाब में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग कायद-ए-आजम की गठबंधन सरकार है. इमरान खान तीन नवंबर को लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर पंजाब के वजीराबाद इलाके में एक रैली में हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे.

संदिग्ध को 12 दिनों की हिरासत में भेजा गया

गुजरांवाला की आतंकवाद-रोधी एक अदालत (एटीसी) ने खान पर गोलियां चलाने वाले 'एकमात्र गिरफ्तार संदिग्ध' मोहम्मद नवीद को बृहस्पतिवार (17 नवंबर) को 12 दिनों के लिए जेआईटी की हिरासत में भेज दिया. अधिकारी ने ने कहा कि लाहौर कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) गुलाम महमूद डोगर की अध्यक्षता वाली जेआईटी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि हालांकि संदिग्ध का दावा है कि उसने अकेले ही हमला किया था, लेकिन जेआईटी ने इसे अस्वीकार करते हुए अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

चीमा ने हमले को बताया सुनियोजित

पीटीआई नेता व पंजाब प्रांत के गृहमंत्री उमर सरफराज चीमा ने दावा किया है कि अधिकारियों को इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि वजीराबाद में इमरान पर हमला किया जाएगा. चीमा ने कहा कि तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान की जान को खतरा बढ़ चुका है और अब उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है. चीमा ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रमुख नवाज शरीफ पर देश में धार्मिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया. चीमा ने कहा कि वजीराबाद में इमरान खान पर हुआ हमला धार्मिक कट्टरता के कारण नहीं, बल्कि यह एक उनपर किया गया एक सुनियोजित हमला था.

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने एक और हमले की जताई संभावना
 
इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने शुक्रवार (18 नवंबर) को खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इमरान खान पर एक और जानलेवा हमले की संभावना है. इसलिए ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वो पूर्व प्रधानमंत्री की जान पर बने खतरे का संज्ञान लें. चीफ जस्टिस आमिर फारूक ने यह कमेंट तब की, जब वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के लॉन्ग मार्च के खिलाफ व्यापारियों की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. 

इसे भी पढ़ेंः-

Shraddha Murder Case: पुलिस को एक थ्योरी पर यकीन नहीं, खोपड़ी तलाश रहीं कई टीमें, स्टेटस रिपोर्ट में जानिए अबतक क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- 'जय पशुपतिनाथ'
UN में नेपाल PM बालेन शाह को याद आए भगवान शिव, बोले- 'जय पशुपतिनाथ'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
UN नेतन्याहू ने ममदानी की पत्नी का किया जिक्र, गुस्से से लाल हुए मेयर
UN नेतन्याहू ने ममदानी की पत्नी का किया जिक्र, गुस्से से लाल हुए मेयर
एलन मस्क, टिम कुक और सैम ऑल्टमैन बने शी जिनपिंग के डिनर पार्टनर, पूरी गेस्ट लिस्ट
एलन मस्क, टिम कुक और सैम ऑल्टमैन बने शी जिनपिंग के डिनर पार्टनर, पूरी गेस्ट लिस्ट

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
Embed widget