एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान की संसद सदस्यता छिनने के बाद पाकिस्तान में बवाल, इस्लामाबाद एक्सप्रेस-वे किया ब्लॉक..चली गोली

Pakistan News: इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद एक्सप्रेस-वे नजदीक इकबाल टाउन में प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए और उन्हें तितर-बितर करने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले दागे.

Imran Khan Convicted In Tosha Khana Case: पाकिस्तान (Pakistan) चुनाव आयोग ने शुक्रवार (21 अक्टूबर) को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित करते हुए उनकी संसद की सदस्यता को खत्म कर दिया है. चुनाव आयोग (Election Commission) के इस फैसले के बाद से ही इमरान के समर्थकों ने वहां जमकर बवाल काटा. चुनाव आयोग के इस फैसले के विरोध में वहां फायरिंग (Firing) किए जाने की भी खबर सामने आ रही है. हालांकि, इस फायरिंग में अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

दरअसल, चुनाव आयोग ने तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी ठहराया है. चुनाव आयोग ने इस मामले में 19 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय आयोग ने फैसला दिया और कहा कि अगर इमरान खान भ्रष्ट आचरण में शामिल हैं तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाएगी. 

इस्लामाबाद एक्सप्रेसवे किया ब्लॉक

इमरान खान के खिलाफ इस फैसले को लेकर पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद एक्सप्रेस-वे (Islamabad Expressway) को ब्लॉक कर दिया है. इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद एक्सप्रेसवे नजदीक इकबाल टाउन में प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए और उन्हें तितर-बितर करने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले दागे. वहीं, पीटीआई के नेता शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान जारी कर कहा कि इमरान खान पार्टी के चेयरमैन हैं और आगे भी रहेंगे.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग के इस फैसले को चैलेंज करेगी. शाम को पार्टी की मीटिंग बुलाई गई है और इमरान खान खुद इसकी अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा कि इमरान इस स्थिति को समझते हुए अपना फैसला करेंगे. शाह महमूद कुरैशी ने आगे कहा कि उपचुनाव में पाकिस्तान की जनता ने सत्तारूढ़ पीडीएम को नकार दिया है. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. 

सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का लगा आरोप

इमरान खान को तोशाखाना की ओर से 142 करोड़ 42 हजार पाकिस्तानी रुपये के गिफ्ट मिले थे. इमरान खान को ये सभी कीमती गिफ्ट अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों ने दिए थे. इमरान खान ने इस सभी को तोशाखाना में जमा करा दिया था, लेकिन बाद में इमरान ने तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और मुनाफे में बेच दिया. आरोप है कि इसमें उनकी सरकार ने कानूनी अनुमति भी दी थी. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने दुबई में 14 करोड़ रुपये के हीरे, जवाहरात समेत कई कीमती गिफ्ट्स को तोशाखाना से सस्ते दामों में खरीदकर उसे ऊंची कीमत में बेचा. इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है. 

इसे भी पढ़ेंः-

'सीमा पर बसे गांव के लोग देश के प्रहरी, उत्तराखंड का है ये दशक'- बद्रीनाथ में बोले PM मोदी

'कोरोना की बूस्टर डोज लेने वाला कोई नहीं', अदार पूनावाला ने कहा- फेंकनी पड़ीं 100 मिलियन कोविशील्ड खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget