एक्सप्लोरर

Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ के 'घर में घुसकर मारेंगे' वाले बयान से बौखलाया पाकिस्तान, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

Pakistan on Rajnath Singh Statement: पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए उसे लेकर बयानबाजी की जाती है. उसने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से इस पर एक्शन की भी मांग की.

Rajnath Singh on Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. अगर आतंकी छिपने के लिए पाकिस्तान भी भाग जाते हैं तो भारत उन्हें वहां घुसकर मारेगा. राजनाथ सिंह के इस बयान से पाकिस्तान को ऐसी मिर्ची लगी है कि वह बिलबिला उठा है. उसने रक्षा मंत्री राजनाथ के बयान को भड़काऊ बताते हुए इसकी निंदा की है. 

दरअसल, एक टीवी इंटरव्यू में राजनाथ सिंह से सवाल हुआ कि ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद पाकिस्तान में घुसकर अपने दुश्मनों का खात्मा करवाया है. इस पर आप क्या कहेंगे. इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने की बात कही. गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने अपने मिशन को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के लोकल अपराधियों का सहारा लिया. 

भारत को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय: पाकिस्तान

वहीं, रक्षा मंत्री के बयान से बिलबिलाए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं. बयान में कहा गया, "पाकिस्तान अपने यहां भारत के सीक्रेट ऑपरेशन के संबंध में मीडिया के खुलासे पर जवाब देते हुए भारतीय रक्षा मंत्री के जरिए दिए गए बयान की निंदा करता है. 25 जनवरी, 2024 को इस्लामाबाद ने पाकिस्तान में हो रही हत्याओं में भारत का हाथ होने के सबूत भी दिए."

बयान में आगे कहा, "पाकिस्तान में घुसकर और लोगों को 'आतंकवादी' का नाम देकर उनकी हत्या करने की बात करना भारत के दोषी होने को सबूत है. भारत स्वीकार कर रहा है कि वह इस तरह के काम की तैयारी कर रहा है." पाकिस्तान ने आगे कहा, "अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए ये बेहद जरूरी है कि वह भारत को उसके जघन्य और गैरकानूनी कार्यों के लिए तुरंत जवाबदेह ठहराए."

अपनी रक्षा के लिए दृढ़ है पाकिस्तान 

अपनी सुरक्षा का दम भरते हुए पाकिस्तान ने कहा, "इस्लामाबाद अपनी संप्रभुता के खिलाफ किसी भी तरह के हमले पर रक्षा करने के लिए दृढ़ है. भारत की वर्तमान सरकार लोगों में राष्ट्रवाद की भावना फूंककर चुनावी फायदा उठाने के लिए इस तरह के बयान देती रहती है." इसने आगे कहा, "इस तरह के अदूरदर्शी और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से न सिर्फ क्षेत्रीय शांति कमजोर होती है, बल्कि एक-दूसरे से बातचीत की संभावनाओं में भी बाधा आती है."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा था? 

पाकिस्तान में हो रही हत्याओं पर हुए सवाल का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से यदि हमारे भारत की शांति भंग करने की कोशिश करेगा या फिर वह भारत में आतंकवादी हरकतें करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा." उन्होंने आगे कहा, "यदि वो भागकर पाकिस्तान में भी जाएगा तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे." रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत रखता है. 

यह भी पढ़ें: RAW Agents in Pakistan: पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को 'मौत की नींद' सुला रहा भारत, ब्रिटिश अखबार का दावा- PM मोदी देते हैं ऑर्डर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

SIR Controversy: BLO पर वोट काटने का दबाव, वीडियो हुआ वायरल | Jaipur | Viral Video | ABP News
Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर' विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति
ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget