एक्सप्लोरर

Pakistan News: खौफ में पाकिस्तान! हड़बड़ी में बुलाई संसद का आपात बैठक, राष्ट्रपति ने जारी किया नोटिस

पाकिस्तान में पहलगाम हमले के बाद तनाव का माहौल है. भारत के संभावित हमले के डर से राष्ट्रपति ने 5 मई को नेशनल असेंबली की आपात बैठक बुलाई है.

Pakistan News: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में टेंशन का माहौल है. उसे इस बात का डर सता रहा है कि भारत उस पर कभी भी हमला कर सकता है. इसको देखते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली की मीटिंग बुलाई है. ये बैठक 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे इस्लामाबाद स्थिति संसद भवन में होगी.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति की सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने संसद भवन, इस्लामाबाद में सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय असेंबली की बैठक बुलाई है.' 

नेशनल असेंबली की मीटिंग में सभी दलों के नेता मौजूद रहेंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि संसद की इस बैठक इमरान खान की पार्टी PTI का क्या रुख रहता है. पीटीआई प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का समर्थन करती है या नहीं. हालांकि, जेल में बंद इमरान खान ने एक बयान में कहा था कि वह भारत के खिलाफ सरकार का साथ देंगे. इससे पहले सेना प्रमुख ने भी इमरान खान से मदद मांगने के लिए अपने चार जनरल को उनसे मुलाकात करने के लिए जेल भी भेजा था.

पाकिस्तान में कब बुलाई जाती है नेशनल असेंबली की मीटिंग?

पाकिस्तान में इस तरह की आपात बैठकें तब बुलाई जाती हैं जब राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस हो. राष्ट्रपति की तरफ से बुलाई गई नेशनल असेंबली की इस विशेष बैठक में सभी दलों के नेता, सुरक्षा विशेषज्ञ और मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, जो खासकर मौजूदा स्थिति पर आधारित हो सकते हैं.

भारत से तनाव पर हो सकती है चर्चा 

पाकिस्तान की संसद में भारत के साथ मौजूदा तनाव को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही उसकी सैन्य और कूटनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी विचार किया जाएगा. पाकिस्तानी नेता जिस तरह पहलगाम हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया पर बयानबाजी कर रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि इस मीटिंग का मकसद घरेलू सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का समर्थन हासिल करना होगा.  

पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रूख अपनाते हुए पाकिस्तान से सभी राजनयिक संबंध खत्म कर लिए हैं. इसमें सिंधु जल संधि को खत्म करना सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है. इस वजह से पड़ोसी मुल्क में हलचल पैदा हो गई है. इसके अलावा भारत सरकार ने देश में रहने वाले हर पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया और उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा रहा है. इस बीच पाकिस्तान लगातार भारत को गीदड़ भभकी भी दे रहा है. बिलावल भुट्टो ने तो सिंधु नदी में पानी की जगह खून बहाने तक की बात कर दी. पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर भी लगातार बैठक कर रहे हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि पाकिस्तान वाकई में खौफ में है. यही वजह है कि वह सीमा पर सायरन लगा रहा है और लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, पाकिस्तान सरकार ने दिए 25 करोड़
भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, PAK सरकार ने दिए 25 करोड़
Russia-Ukraine War: खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?
खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?
शुभेंदु अधिकारी लेंगे बंगाल के नए सीएम पद की शपथ, चुनाव जीतने पर जानें क्या बोलीं बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना
शुभेंदु लेंगे बंगाल के नए सीएम पद की की शपथ, चुनाव जीत पर जानें क्या बोलीं पूर्व PM शेख हसीना

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Mother's Day 2026: 'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, इन छात्रों के लिए लगेंगी रेमेडियल क्लासेस
Embed widget