एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 'अगर भारत ने हमला किया या सिंधु का पानी रोका तो परमाणु हथियारों से देंगे जवाब', पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी

Pakistan Threats India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तानी राजदूत की परमाणु हमले की धमकी और सिंधु जल संधि को लेकर बयान ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं.

Pakistan Threats India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. इस बीच रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने आरटी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है या सिंधु नदी का पानी रोकता है तो पाकिस्तान पारंपरिक ही नहीं, परमाणु हथियार से भी जवाब देगा.

पाकिस्तान के राजदूत का ये बयान वैश्विक स्तर पर चिंता का कारण बन गया है क्योंकि दोनों देश परमाणु संपन्न हैं. पाक राजदूत ने यह भी दावा किया कि भारत के सैन्य दस्तावेज लीक हुए हैं जिनमें पाकिस्तान पर हमले की योजना है. इससे स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान को हमले की आशंका है और वह किसी भी क्षण प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है.

सिंधु जल समझौता सस्पेंड होने से बौखला गया पाकिस्तान

भारत ने पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि खत्म कर दी है. इसकी वजह से पाकिस्तानी हुक्मरान काफी बौखलाए हुए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई सिंधु जल संधि अब तनाव का केंद्र बन गई है. पाकिस्तान का कहना है कि अगर भारत निचले क्षेत्रों में पानी रोकता है या उसकी धारा मोड़ता है तो यह एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा. भारत ने इस संधि की समीक्षा के संकेत दिए हैं, खासकर तब जब पाकिस्तान की ओर से बार-बार आतंकवाद को समर्थन मिल रहा है. इस संदर्भ में पानी अब सिर्फ संसाधन नहीं, रणनीतिक हथियार बन गया है.

तनाव कम करना क्यों है जरूरी? 

जमाली ने इंटरव्यू में यह भी स्वीकार किया कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और ऐसे में तनाव बढ़ना समूचे दक्षिण एशिया को खतरे में डाल सकता है. उन्होंने कश्मीर हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की और कहा कि इसमें रूस और चीन की भूमिका हो सकती है. हालांकि भारत पाकिस्तान की इस मांग को खारिज कर चुका है.  

पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए 

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने न केवल भारत को झकझोर दिया बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता को भी गहरा आघात पहुंचाया. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में रोष और शोक की लहर दौड़ गई. यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब भारत पहले से ही सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव झेल रहा था. भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की खुली छूट दी. इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों और उनके समर्थकों को भी चेतावनी दी कि भारत अब रक्षात्मक नहीं, आक्रामक नीति अपनाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोग मुसीबत में थे, पानी में शव तैर रहे थे', जिम्बाब्वे नाव हादसे की आपबीती
'लोग मुसीबत में थे, पानी में शव तैर रहे थे', जिम्बाब्वे नाव हादसे की आपबीती
Xप्लेन: भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget