एक्सप्लोरर

Pakistan Bus Fire: पाकिस्तान में चलती बस में लगी आग, 20 लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

Bus Fire in Pakistan: पाकिस्तान में रविवार सुबह एक बस में जबरदस्त आग लग गई. ये बस राजधानी इस्लामाबाद से कराची शहर जा रही थी.

Pakistan Bus Fire News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रविवार सुबह प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में एक बस में आग लग गई. इस बस में लगी आग में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं. बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे. बस के जलने की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें आग निकलते हुए देखा जा सकता है. 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि जिस बस में आग लगी है, वो राजधानी इस्लामाबाद से कराची जा रही थी. रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों का कहना है कि ये हादसा तब हुआ, जब बस पिंडी भट्टियां के पास पहुंची. यहां पहुंचने पर बस में अचानक आग लग गई. बस में से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं. आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि पूरी की पूरी बस जलकर खाक हो गई है. 

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की तरफ से हादसे की वजह भी बताई गई है. पुलिस का कहना है कि बस अपनी रफ्तार से गुजर रही थी, तभी इसकी टक्कर एक पिक-अप वैन से हो गई. इस वैन में बड़ी मात्रा में डीजल भरा हुआ था. यही वजह थी कि टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई. ये हादसा इतना भयानक था कि इसमें लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवाई पड़ी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

खैबर पख्तूनख्वा में धमाके में 11 मजदूरों की मौत

इससे पहले, खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान के शव्वाल तहसील में भी एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक वैन में धमाका हुआ, जिसकी वजह से 11 मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में दो मजदूर घायल भी हुए. मिली जानकारी के मुताबिक, ये धमाका शव्वाल तहसील में गुल मीरकोट के पास हुआ. यहां से सैन्य काफिला गुजर रहा था, तभी IED ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में निर्दोष मजदूर भी आ गए. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भीषण ट्रेन हादसा, 10 बोगियां ट्रैक से उतरीं, 15 की मौत, 50 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget