एक्सप्लोरर

Smartphone Exporter: स्मार्टफोन निर्यातक बना पाकिस्तान, यूएई को भेजी पहली खेप

Pakistan Becomes Smartphone Exporter: मोबाइल फोन नियामक पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने एक बयान में कंपनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताई कि स्मार्टफोन के निर्यात में और वृद्धि होगी.

Pakistan Becomes Smartphone Exporter: देश में निर्मित स्मार्टफोन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भेजकर पाकिस्तान स्मार्टफोन का निर्यातक बन गया है. अखबार डॉन न्यूज़ की रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इनोवी टेलीकॉम द्वारा निर्मित 4जी स्मार्टफोन के 5,500 मोबाइल सेट की पहली खेप शुक्रवार को यूएई भेजी गई. मोबाइल फोन के स्थानीय निर्माताओं ने हालांकि निर्यात अनुकूल नीति की आवश्यकता पर बल दिया है. उनका कहना है कि इससे पाकिस्तान पश्चिम एशिया में प्रतिस्पर्धी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकेगा.

मोबाइल फोन नियामक पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने शनिवार को एक बयान में कंपनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताई कि स्मार्टफोन के निर्यात में और वृद्धि होगी. यह देश में मोबाइल फोन निर्माण के परिवेश के विकास के लिए ठोस प्रयासों का परिणाम है. इनोवी टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड को अप्रैल में मोबाइल फोन के निर्माण के लिए अनुमति दी गई थी.

चार महीने में पूरा किया ऑर्डर

कंपनी चार महीने के भीतर अपना पहला निर्यात ऑर्डर पूरा करने में सफल रही है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी जीशान मियां नूर ने कहा कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य इराक, ईरान और अफगानिस्तान सहित पश्चिम एशिया के कम कीमत वाले फोन के बाजारों में प्रवेश करना है.

उन्होंने कहा, "हम चीनी ब्रांडों का निर्माण कर रहे हैं. खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक हैं. खाड़ी देशों के उच्च श्रेणी के उपभोक्ता उच्च स्तर के मोबाइल ब्रांड पसंद करते हैं और हमें उस बाजार में शामिल होने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका, ट्रक में विस्फोट, 11 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget