एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका, ट्रक में विस्फोट, 11 लोगों की गई जान

पाकिस्तान के शहर कराची में शनिवार शाम बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. धमाका एक ट्रक में हुआ जिसमें करीब 20 लोग सवार थे.

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में शनिवार शाम हमलावरों ने एक ट्रक को निशाना बनाकर हथगोला फेंका, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि ट्रक पर महिलाओं और बच्चे सहित करीब 20 लोग सवार थे और वे शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. हमला कराची के बाल्डिया शहर में हुआ. इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी संगठन ने नहीं ली है और विस्फोट कैसे हुआ, इसे लेकर विरोधाभासी रिपोर्ट मिल रही हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रक पर हथगोला फेंका, जबकि कुछ का कहना है कि ट्रक के भीतर विस्फोट हुआ.

एक रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रक पर हथगोला फेंका, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक में भीतर विस्फोट हुआ. कराची पुलिस प्रमुख इमरान याकूब मिन्हास ने हमले की निंदा करते हुए बताया, ‘‘11 लोग विस्फोट में मारे जा चुके हैं जो कि हथगोला हमले का परिणाम था.’’ उन्होंने बताया कि 11 शवों को बरामद कर लिया गया है जिनमें छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि विस्फोट के संबंध में जांच जारी है. उन्होंने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने हथगोले फेंके और भाग गए .

 आतंकवादी हमले का है शक

आतंकवाद रोधी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राजा उमर खत्ताब ने बताया कि यह आतंकवादी हमला प्रतीत होता है जो शहर में लोगों के बीच भय और आतंक फैलाने के लिए किया गया. ‘जंग’ समाचारपत्र ने बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि उन्हें संदेह है कि विस्फोट, बम विस्फोट के कारण हुआ, क्योंकि उन्हें ट्रक के मलबे में छर्रे, कीलें और बोल्ट मिले हैं जो कि आमतौर पर देसी बम बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें

Taliban Captures Jalalabad: तालिबान ने अफगानिस्तान के बड़े शहर जलालाबाद पर भी जमाया कब्जा, अब काबुल की तरफ बढ़ा

Earthquake in Haiti: हैती में 7.2 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतों को पहुंचा नुकसान, सुनामी की चेतावनी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget