एक्सप्लोरर

Pakistan Atom Bomb: पाकिस्‍तान बेच दे सारे परमाणु बम तो उसे कितने पैसे मिलेंगे? क्या कंगाली दूर हो जाएगी

Pakistan News: सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अरबों डॉलर की राशि चाहिए है, लेकिन कोई देश उसे इस संकट से नहीं निकाल पा रहा. वहां के लोग परमाणु हथियार बेच डालने को कह रहे हैं.

Pakistan Nuclear Weapons: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) के सरकारी खजाने में रकम की किल्लत है. अपने हालात दुरुस्त करने के लिए पाकिस्तान को अब न IMF, न वर्ल्ड बैंक से कर्ज मिल रहा है, न ही चीन (China) और सउदी अरब (Saudi Arabia) जैसे मित्रराष्ट्र उसे आर्थिक पैकेज दे रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तानी सेना (PAK Amry) और ISI के करीबी जैद हामिद ने पाक हुकूमत को अपने परमाणु बम (Nuclear Bomb) बेचने की सलाह दी है. हामिद ने कहा है कि यदि हम 5 परमाणु सउदी अरब या तुर्किये को बेच दें तो हमें अरबों डॉलर मिल जाएंगे.

अब सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों को बेचकर कंगाली दूर करेगा? यदि हां तो वो ऐसे कितना धन जुटा सकता है? दरअसल, परमाणु हथियारों में इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम और प्लूटोनियम दुनिया में बेहद कम जगहों पर ही पाया जाता है और इन तत्वों की कीमत काफी ज्यादा होती है. यूरेनियम दुनिया के सबसे महंगे तत्वों में से एक है. डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम को अत्यधिक संवर्धित करना पड़ता है, यानी उसे बेहद शुद्ध करके ही उससे परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. फिलहाल, इस्लामिक दुनिया में पाकिस्तान इकलौता मुल्क है, जिसके पास ये क्षमता है. इसलिए पाकिस्तान खुद को परमाणु शक्ति संपन्न मानता है.


Pakistan Atom Bomb: पाकिस्‍तान बेच दे सारे परमाणु बम तो उसे कितने पैसे मिलेंगे? क्या कंगाली दूर हो जाएगी

पाकिस्‍तान के राजनीतिक विश्‍लेषक जैन हामिद ने अपने यहां की हुकूमत को मशविरा देते हुए एक वीडियो में कहा कि "अगर आप 5 वॉरहेड (परमाणु हथियार) सऊदी अरब को देंगे तो वो एक घंटे में आपको 25 अरब डॉलर दे देगा. इसी तरह यदि तुर्किये को 5 वॉरहेड दे देंगे तो वो भी 20 अरब डॉलर दे सकता है." 

पाकिस्तान 40 वॉरहेड्स बेचकर अपना कर्ज चुका सकता है?
बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास अब 165 वारहेड्स का परमाणु जखीरा है. यदि जैद हामिद के दावेनुसार, पाकिस्तान के 5 वारहेड्स की कीमत 25 अरब डॉलर लगाई जाए तो 20 वारहेड्स बेचने पर वो 100 अरब डॉलर हासिल कर लेगा. इसी तरह 40 वारहेड्स बेचने पर उसे 200 अरब डॉलर मिल जाएंगे. पाकिस्तान को मौजूदा आर्थिक संकट से निकालने के​ लिए इतनी ही आर्थिक राशि की जरूरत है, जिसमें 100 अरब डॉलर से ज्यादा उसे अपना विदेशी कर्ज चुकाने के​ लिए चाहिए हैं.


Pakistan Atom Bomb: पाकिस्‍तान बेच दे सारे परमाणु बम तो उसे कितने पैसे मिलेंगे? क्या कंगाली दूर हो जाएगी

एक न्यूक्लियर वॉरहेड की लागत कितनी होती है?
वैसे पाकिस्तान को 5 वारहेड्स पर 25 अरब डॉलर मिलने के जैद हामिद के दावे को कई विशेषज्ञ सही नहीं मानते. दरअसल, दक्षिण कोरियाई सरकार के एक विश्लेषण में परमाणु हथियारों की कीमत के बारे में कहा गया था कि उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम की लागत 1.1 बिलियन डॉलर से 3.2 बिलियन डॉलर के बीच होगी. पिछले साल रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में ये बात बताई. कहा गया कि 'यदि उत्तर कोरिया के पास 60 वारहेड हैं, तो प्रत्येक वारहेड की लागत लगभग 18 मिलियन डॉलर से 53 मिलियन डॉलर के बीच होगी.' हालांकि, कई विशेषज्ञों का कहना है कि परमाणु बम की कीमत उनके आकार, गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर निर्भर होगी. अब तक परमाणु हथियार का इस्तेमाल केवल एक बार हुआ है, जो अमेरिका ने जापान पर गिराए थे, तो अमेरिकी परमाणु बम अधिक विश्वसनीय हुए. 

आखिरी सवाल- क्या पाक परमाणु हथियार बेच सकेगा?
वहीं, पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के जखीरे पर कई भारतीय सैन्य अधिकारी ये कह चुके हैं कि वो 'झूठ' फैलाता है. एक सैन्य अधिकारी ने कहा था कि हम पाक के परमाणु कार्यक्रम के झूठे दावे से चिंतित नहीं हैं.' इसका मतलब ये हुआ कि दुनिया को भी पाक के परमाणु हथियारों की क्षमता पर संदेह होगा. वहीं, कुछ अंतर्राष्ट्रीय नियम ऐसे हैं, जिनमें साफ कहा गया है कि पाकिस्तान जैसा कोई देश परमाणु हथियारों की तकनीक दूसरों को नहीं दे सकता. एक बार ऐसा हुआ था, जब पाकिस्तान के 'परमाणु कार्यक्रम' के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी उत्तर कोरिया को देने की कोशिश की थी, तो दुनिया ने पाकिस्तान को आड़े हाथ ले लिया था. ऐसे में इसकी संभावना बेहद कम है कि पाकिस्तान अपने परमाणु ह​थियार बेच सके.

यह भी पढ़ें: क्या PAK सऊदी अरब को बेच देगा दो परमाणु बम? कंगाली दूर करने का इस पाकिस्तानी ने दिया आइडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget