एक्सप्लोरर

चीन-पाकिस्तान के रिश्तों में दरार! करोड़ों डॉलर के प्रोजेक्ट से 'ड्रैगन' ने अचानक खीचें हाथ, जानें क्यों

पाकिस्तान ने चीन की बजाय एशियाई विकास बैंक (ADB) से ML-1 रेलवे परियोजना के लिए 2 अरब डॉलर का लोन मांगकर बहुत बड़ा संकेत दिया है. इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है.

चीन पाकिस्तान का सबसे अच्छा दोस्त है. हालांकि, इन दिनों दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं दिख रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान ने अपने पुराने रेलवे नेटवर्क के एडवांसमेंट के लिए चीन की बजाय एशियाई विकास बैंक (ADB) से मदद लेने का फैसला लिया है. पाकिस्तान ने ADB से 2 अरब डॉलर का लोन कराची-रोहरी रेलवे सेक्शन को बेहतर बनाने के लिए मांगा है. यह वही ML-1 परियोजना है, जो कभी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना मानी जाती थी.

चीन का परियोजना से पीछे हटना पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति की चिंताओं को उजागर करता है. इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि आखिर क्यों चीन में पाकिस्तानी के प्रोजेक्ट से अपनी हाथ खींच लिए हैं. हालांकि, चीन ने प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला अचानक से नहीं लिया है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान की कमजोर आर्थिक स्थिति और कर्ज चुकाने की दिक्कतें चीन के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती थीं. चीन पहले ही पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश कर चुका है, जहां चीन को पाकिस्तान से पैसे वापस लेने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. चीन अपनी अर्थव्यवस्था के दबावों को देखते हुए ज्यादा जोखिम भरे निवेशों से पीछे हट रहा है. इससे साफ होता है कि जब आर्थिक स्थिति खतरे में हो तो हर मौसम के साथी भी पीछे हट सकते हैं.

रेको दिक खदान और ML-1 की अहमियत
बलूचिस्तान की रेको दिक तांबा और सोने की खदान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए निर्णायक साबित हो सकती है. खदान से भारी मात्रा में खनिज मिलने की संभव है, लेकिन पुरानी रेलवे लाइन इतनी मजबूत नहीं है कि खनिजों का बड़े पैमाने पर ट्रांसपोर्ट कर सके. इसके लिए ML-1 रेलवे लाइन को खदान के लिए अपग्रेड करना काफी जरूरी है. इस कारण ADB ने न केवल ML-1 परियोजना में रुचि दिखाई, बल्कि रेको दिक खदान के लिए भी 410 मिलियन डॉलर की मदद देने का वादा किया है.

चीन, अमेरिका और ADB
ADB का रोल बढ़ने का मतलब है कि पाकिस्तान अब केवल चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहता. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने इस कदम से पहले चीन से सहमति ले ली थी ताकि रिश्तों में खटास न आए. पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कहा, “हम एक दोस्त के लिए दूसरे दोस्त की बलि नहीं चढ़ाएंगे.” वहीं अमेरिका भी पाकिस्तान की रेको दिक में रुचि दिखा रहा है. इससे संकेत मिलता है कि पाकिस्तान अब बहुआयामी विदेशी नीति की ओर बढ़ रहा है, जिसमें चीन, अमेरिका और बहुपक्षीय संस्था (ADB, IMF) सब शामिल होंगे. हाल के दिनों में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच में संबंध अच्छे होते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी ऑयल रिजर्व बनाने का ऐलान किया है.

CPEC का भविष्य और पाकिस्तान की रणनीति
2015-2019 के बीच CPEC के तहत कई हाईवे, बिजली संयंत्र और बंदरगाह बने, लेकिन 2022 के बाद से डेवलपमेंट धीमी हो गई. चीनी बिजली उत्पादकों को बकाया भुगतान की समस्या का सामना करना पड़ा है. ML-1 जैसी बड़ी परियोजना से चीन का हटना इस सुस्ती को और स्पष्ट करता है. अब ADB का आना CPEC के लिए काफी दिक्कत की बात हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘खत्म हो गए रिश्ते’, ट्रंप और पीएम मोदी को लेकर US के पूर्व NSA ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर पहुंचा इंडिया, जानें पाकिस्तान-बांग्लादेश कहां?
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर इंडिया, PAK-बांग्लादेश कहां?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है

वीडियोज

2026 में Silver की तेजी | Motilal Oswal और ICICI Direct की Expert Analysis | Paisa Live
ED-Mamata की लड़ाई का आज HighCourt में क्या होगा अंजाम ? । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News
Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर पहुंचा इंडिया, जानें पाकिस्तान-बांग्लादेश कहां?
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर इंडिया, PAK-बांग्लादेश कहां?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
156 के औसत से बनाए 469 रन, राजकोट में इतिहास रचने से चूके विराट कोहली, नहीं बना पाए विश्व रिकॉर्ड
156 के औसत से बनाए 469 रन, राजकोट में इतिहास रचने से चूके विराट कोहली
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
Eating On Banana Leaf: केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
Embed widget