एक्सप्लोरर

5,000 साल पुराना है पीओके में स्थित हिंदू आस्था वाला शारदा मंदिर, जानिए इसके बारे में

परियोजना पर काम मौजूदा साल में शुरू होने की उम्मीद है. पंजाबी आस्था वाला करतारपुर साहिब कॉरिडोर इस साल शुरू हो जाएगा.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी मीडिया ने पाकिस्तान सरकार के पीओके में स्थित प्राचीन हिंदू मंदिर एवं सांस्कृतिक स्थल शारदा पीठ की यात्रा के लिये एक गलियारे की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी देने का दावा किया है. इससे अब भारत से हिंदू तीर्थयात्रियों को इस मंदिर में दर्शन का मौका मिल पायेगा.

शारदा पीठ गलियारा के खुल जाने से यह पाकिस्तान नियंत्रित क्षेत्र में करतारपुर गलियारे के बाद दूसरा धार्मिक मार्ग होगा जो दोनों पड़ोसी देशों को जोड़ने का काम करेगा. 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि मंदिर गलियारा खोलने के बारे में भारत पहले ही पाकिस्तान को प्रस्ताव भेज चुका है.

5000 साल पुराना है मंदिर

बता दें कि अशोक के साम्राज्य में 237 ईस्वी पूर्व स्थापित प्राचीन शारदा पीठ करीब 5,000 साल पुराना एक परित्यक्त मंदिर है. यह मंदिर पीओके में स्थित है और कश्मीर के कुपवाड़ा से 22 किलोमीटर की दूरी पर है. कश्मीर में रहने वाला हिंदू समुदाय लंबे समय से इस कॉरिडोर को बनाने की मांग कर रहा था.

पीडीपी भी इसे लेकर अपनी आवाज उठाती रही है. लाइन ऑफ कंट्रोल से इस पीठ की दूरी 10 किलोमीटर है. श्रीनगर से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शारदा पीठ देवी के 18 महाशक्ति पीठों में से एक है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार यहां देवी सती का दायां हाथ गिरा था.

इस मंदिर को ऋषि कश्यप के नाम पर कश्यपपुर के नाम से भी जाना जाता था. शारदा पीठ में देवी सरस्वती की आराधना की जाती है. वैदिक काल में इसे शिक्षा का केंद्र भी कहा जाता था. मान्यता है कि ऋषि पाणीनि ने यहां अपने अष्टाध्यायी की रचना की थी. शंकराचार्य यहीं सर्वज्ञपीठम पर बैठे थे. रामानुजाचार्य ने यहां ब्रह्म सूत्रों पर अपनी समीक्षा लिखी.

करतारपुर कॉरिडोर को भी मिल चुकी है मंजूरी

रिपोर्ट्स की मानें तो परियोजना पर काम मौजूदा साल में शुरू हो जायेगा. इसके बाद पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भी इस स्थल की यात्रा कर सकेंगे. इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाने की मंजूरी दी थी. उम्मीद की जा रही है पंजाबी आस्था वाला करतारपुर साहिब कॉरिडोर इस साल शुरू हो जाएगा.

पाक मीडिया का दावा- पीओके में मौजूद हिंदुओं के धर्मस्थल शारदा पीठ कॉरिडोर को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget