एक्सप्लोरर

India Vs Pak: पाकिस्‍तान की हरकतों को बर्दाश्‍त नहीं करेगा भारत, आतंक के जवाब में ग्वादर पर भी गिरा सकते हैं बम!

Pakistan से होने वाली नापाक हरकतों का जवाब भारत मिलिट्री एक्शन से देगा. यह दावा अमेरिकन इंटेलिजेंस ने किया है. इस पर रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह सूचना कोरी कल्पना नहीं है, भारत ऐसा ही करेगा.

Pakistan Terrorism: आने वाले समय में भारत पाकिस्तान से होने वाली नापाक हरकतों का जवाब सैन्य कार्रवाई से दे सकता है. अमेरिका की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों में तनाव और बढ़ेगा. डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के आतंकवाद के जवाब में भारत उसके ग्वादर पर बमबारी कर सकता है.

अमेरिका की इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने हाल में अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि चीन और पाकिस्तान की तरफ से की गई किसी भी भड़काऊ हरकत के जवाब में भारत अपनी मिलिट्री को उतार सकता है. बता दें कि यह रिपोर्ट अमेरिकी संसद में एनुअल थ्रेट एसेसमेंट यानी बाहरी खतरों के सालाना आंकलन पर आधारित थी.


India Vs Pak: पाकिस्‍तान की हरकतों को बर्दाश्‍त नहीं करेगा भारत, आतंक के जवाब में ग्वादर पर भी गिरा सकते हैं बम!

पाक के स्टेट स्पॉन्सर टेरररिज्म के खिलाफ कार्रवाई करेगा भारत
अमेरिकी रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दोनों देशों के बीच तनाव से कश्मीर में हिंसा और भारत में आतंकी हमला होता है तो दोनों देशों के बीच स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाएगी. वहीं, इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद विदेश मामलों के एक्सपर्ट् प्रोफेसर मुक्तेदार खान (Prof. Muqtedar Khan) ने एक शो में कहा कि भारत स्टेट स्पॉन्सर टेरररिज्म के खिलाफ वाकई मिलिट्री एक्शन ले सकता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद की समस्या भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय रही है. यदि आतंकवाद नियंत्रण से बाहर रहेगा तो भारत के मिलिट्री एक्शन लेने की संभावना काफी अधिक है. 

ग्‍वादर पोर्ट पर भी ले सकते हैं एक्‍शन?
कुछ एक्सपर्ट् की मानें तो इस बार बात यहां तक पहुंच सकती है कि पाक का ग्वादर पोर्ट निशाना बनाया जा सकता है. यदि भारत ग्वादर पोर्ट में कुछ करता है तो चीन भी भड़क सकता है क्योंकि चीन वहां निवेश कर रहा है. चीन का वहां कई प्रोजेक्टस में पैसा लगा है. ग्वादर पोर्ट पाकिस्तान का अरब सागर से लगता हुआ ठिकाना है और माना जाता है कि यहां भारत विरोधी गतिविधियां भी संचालित होती हैं.


India Vs Pak: पाकिस्‍तान की हरकतों को बर्दाश्‍त नहीं करेगा भारत, आतंक के जवाब में ग्वादर पर भी गिरा सकते हैं बम!

कैसे कम हुईं पाकिस्‍तान की हरकतें?
वैसे बीते 2-3 वर्षों में पाकिस्‍तान की ओर से हरकतें काफी कम हुई हैं. इस पर जानकारों का कहना है कि अब पाकिस्‍तानी हुकूमत को यह समझ आ चुका है कि भारत से भिड़ने में उनका ही बड़ा नुकसान है. दूसरे, उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. उनके पास फाल्‍तू में गोला-बारूद बर्बाद करने लायक पैसा नहीं बचा है. तीसरे, उनके अंदर यह डर बैठ गया है कि भारत ने जो बालाकोट में किया, वैसा ही आगे भी कर सकता है. 

बॉर्डर पर अब नहीं हो रहा सीजफायर वॉयलेशन
बकौल प्रो. खान, "आपको मालूम होगा कि जब ये कारगिल की जंग शुरू हुई थी तो नवाज शरीफ को पता ही नहीं था कि मुशर्रफ ने युद्ध छेड़ दिया है. हालांकि, अब इंडिया-पाकिस्तान के बॉर्डर पर जो सीजफायर है..उस पर पाकिस्तानी सेना को हरकतें रोकनी ही पड़ीं. बाजवा (पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख) ने अपने आखिरी समय में ऐसी कोशिशें की कि दोनों देशों में तनाव काफी कम हुआ. उन्होंने जियो पॉलिटिक्स, जियो इकोनॉमिक्स पर जोर देना शुरू किया. साथ ही इस पर विचार किया गया कि यदि पाकिस्तान भारत से व्यापार शुरू करे तो किस तरह फायदे होंगे. और, देखिए इसी बदलाव का उदाहरण कि वे बॉर्डर पर सीजफायर मेंटेन किए हुए हैं."

यह भी पढ़ें: उधार के पैसे मत दो, पूरी दुनिया को न्यूक्लियर बम के खौफ से डरा कर रखो, कौन है जैद हामिद जिसने दिया जहरीला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget