एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: सेना की ड्रेस में आए हमलावर, बस से उतारकर 14 लोगों को मारी गोली

पुलिस ने बताया कि करीब 15 से 20 बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच पांच से छह बसों को रोका. तीन दर्जन यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और 16 लोगों को नीचे उतार कर गोली मार दी.

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अर्द्धसैन्य बलों की वर्दी पहने अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर यात्रियों को बसों से जबरन नीचे उतारने के बाद गुरुवार को कम से कम 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, जिनमें पाकिस्तानी नौसेना के कर्मी भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि करीब 15 से 20 बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच पांच से छह बसों को रोका. उन्होंने बलूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर बसों को रोका, तीन दर्जन यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और 16 लोगों को नीचे उतार कर गोली मार दी.

बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक मोहसिन हसन बट्ट ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर की वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारी बुजी टॉप इलाके में सुबह हुए हमले में शामिल हैं. अधिकारी ने बताया, ''कुल 16 लोगों को नीचे उतारा गया और 14 लोगों की हत्या कर दी गई जबकि दो बच निकलने में सफल रहे.'' बलूचिस्तान के गृह मंत्री जि़या लांगोव ने बताया कि हमलावरों ने सेना की वर्दी में भेष बदल कर यात्रियों की नियमित जांच की और हमले को अंजाम दिया. उन्होंने कहा, ''हमने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की है.'' उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी है. उन्होने बताया, ''एक नौसेना और एक तट रक्षक कर्मी भी मृतकों में शामिल है.''

पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में मरने वाले लोगों में नौसेना कर्मी भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान में हमले की कड़ी निंदा की और घटना पर रिपोर्ट मांगी. एपीपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने घटना की रिपोर्ट मांगी है.'' बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बर्बर हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की पहचान की जाए और उन्हें इंसाफ के कठघरे में लाने की हर मुमकिन कोशिश हो.

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने शोकसंप्त परिवारों के प्रति हमदर्दी भी जाहिर की. राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी इस कायराना आतंकी हमले की निंदा की. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल ने घटना की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कहा, ''इन कायर आतंकवादियों ने निर्दोष यात्रियों की हत्या करके अपनी बर्बरता की हद दिखाई है.'' हत्या की इस घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है. किसी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है.

मोदी के लिए नेशनल बिदाई सर्टिफिकेट साबित होगा NRC- ममता बनर्जी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget