एक्सप्लोरर

डायलॉग रद्द होने पर आतंक की जगह कभी राफेल, कभी चुनाव राग अलाप रहा पाक

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि भारत ने चुनावों के मद्देनजर उनके साथ बातचीत रद्द कर दी. इसके पहले उन्होंने बातचीत रद्द होने के पीछे राफेल का शिगुफा छोड़ा था.

इस्लामाबाद: आतंक और सीजफायर के दोहरे हमले वाले पाकिस्तान का बातचीत को लेकर दोहरा रवैया कायम है. ताज़ा बयान में पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि भारत ने चुनावों के मद्देनजर उनके साथ बातचीत रद्द कर दी. इसके पहले उन्होंने बातचीत रद्द होने के पीछे राफेल का शिगुफा छोड़ा था. लेकिन उन्होंने मुंह से बीएसएफ जवान की निमर्म हत्या और सिलसिलेवार पाकिस्तानी घुसपैठ और आतंकी वारदातों पर एक शब्द नहीं निकला.

भारत सरकार पर चुनाव से डरे होने का आरोप कुरैशी ने भारत सरकार पर चुनाव की वजह से डरे होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इसी की वजह से बातचीत रद्द करने का फैसला किया गया क्योंकि भारत में चुनाव होने वाले हैं और अब भारत सरकार ये फैसला बदलने की स्थिति में नहीं है. आपको बता दें कि आने वाले दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में विधानसभा और 2019 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं और पाक विदेश मंत्री ने बातचीत रद्द किए जाने को इसी से जोड़ने की कोशिश की है.

भाषणबाजी का शिकार होने का आरोप पाक विदेश मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को क्षेत्रीय सहयोग के बारे में बोलते हुए सुना. लेकिन उनका सवाल ये है कि जब हम बातचीत ही नहीं करेंगे तब क्षेत्रीय सहयोग को आगे कैसे बढ़ाएंगे? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ संबंध आगे बढ़ाना चाहता है. कुरैशी ने ये भी कहा कि पू्रव के दोस्त भाषणबजी का शिकार हो गए हैं.

भारत के 'हृयद परिवर्तन' पर अमेरिका से गुहार कुरैशी ने सवालिया लहजे में पूछा कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर बातचीत की पेशकश की जिसके लिए भारत तैयार हुआ, लेकिन 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ जिससे भारत का 'हृयद परिवर्तन' हो गया. उन्होंने अमेरिका तक को नसीहत दे डाली कि अमेरिका को भारत को ये बताने की जरूरत है कि उस बातचीत करनी चाहिए.

सुषमा स्वराज का उपहास कर खोली पाक की पोल ऐसी बड़ी बातें करते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने तब खुद ही अपना खुलासा कर दिया जब उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का उपहास करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय विदेश मंत्री की हालत ठीक नहीं लगी. उन्होंने आगे कहा कि सुषमा की हालत ऐसी थी कि वो मीडिया से इस बारे में बात भी नहीं कर पाईं. वहीं, उन्होंने दक्षिण एशिया नीति को असफल बताते हुए इसका आंकलन किए जाने की भी बात कही. ये सारी बातें उन्होंने सार्क के संदर्भ में कहीं.

क्या है कुरैशी के कहे का सार? पाक विदेश मंत्री ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी के एक कार्यक्रम के दौरान भारत से जुड़े दो सवालों के जवाब में ये बातें कहीं. उन्होंने सुषमा स्वराज के उस एक्शन का जिक्र किया जिसमें वो बिना पाकिस्तानी विदेश मंत्री को सुने सार्क सम्मेलन के एक कार्यक्रम से निकल गईं थीं. इसके लेकर कुरैशी का मानना है कि सुषमा के ऊपर भारी दबाव था जिसे वो झेल नहीं पाईं. कुरैशी के मुताबिक इन तमाम बातों का सार यही है कि भारत सरकार ने चुनावों के मद्देनजर पाकिस्तान को लेकर जो फैसला लिया है वो तार्किक नहीं है और पाकिस्तान का पूरा जोर बातचीत पर है.

देखें, हर खबर 10 मिनट: फटाफट अंदाज में देखिए सुबह की बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget