एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर 'ड्रैगन' रख रहा पैनी नजर, जानें इशाक डार से क्या बोले चीनी विदेश मंत्री

Ishaq Dar Talk To Wang Yi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में भयंकर तनाव बना हुआ है. पड़ोसी देश दुनिया के देशों से गुहार लगा रहा है कि हमले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

China On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन को लेकर पाकिस्तान अब दुनिया के सामने गिड़गिड़ाने लगा है. रविवार (27, अप्रैल, 2025) को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की. इसी को लेकर चीन ने कहा है कि वो दोनों देशों की स्थितियों पर पैनी नजर रख रहा है.

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट के मुताबिक, वांग ने डार से कहा कि चीन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच का समर्थन करता है, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सेंट्रल कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य वांग ने फोन पर कहा कि चीन को यह भी उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, एक-दूसरे की ओर बढ़ेंगे और तनाव कम करने के लिए काम करेंगे.

इशाक डार ने की थी वांग यी से फोन पर बात

आतंकवादी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव के ताजा घटनाक्रम के बारे में पाकिस्तानी नेता ने वांग को बताया. भारत ने पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाये हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना साथ ही सभी पाकिस्तानी वीजा पर प्रतिबंध लगाना शामिल है. ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, वांग ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और चीन लगातार पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का समर्थन करता है.

537 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत

पिछले चार दिन में नौ राजनयिकों और अधिकारियों समेत कम से कम 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा समाप्त होने के मद्देनजर कई और पाकिस्तानियों के स्वदेश लौटने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 850 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं. भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिया था. 

ये भी पढ़ें: डेडलाइन खत्म होने के बाद भी रुके पाकिस्तानी तो होगी जेल! लगेगा 3 लाख का जुर्माना, भारत सरकार का है क्लियर मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget