एक्सप्लोरर

डेडलाइन खत्म होने के बाद भी रुके पाकिस्तानी तो होगी जेल! लगेगा 3 लाख का जुर्माना, भारत सरकार का है क्लियर मैसेज

Pakistani Left India: लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के रेसिस्टेंस फ्रंट की ओर से पहलगाम में हुए घातक हमले की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध खराब हो गए हैं.

Pahalgam Terrorist Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी किया. रविवार (27 अप्रैल, 2025) को ताजाघटनाक्रम में सरकार ने फिर कहा है कि अगर डेडलाइन खत्म होने के बाद भी कोई पाकिस्तानी देश में पाया गया तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा.

केंद्र सरकार ने लीव इंडिया नोटिस सभी पाकिस्तानियों के लिए जारी किया है. जो लोग शॉर्ट टर्म वीजा पर आए उनके लिए 27 अप्रैल, 2025 और जो लोग मेडिकल वीजा पर आए उनके लिए 29 अप्रैल, 2025 की डेडलाइन रखी गई. अब सरकार ने कहा है कि अगर कोई पाकिस्तानी तय समयसीमा के बाद भी भारत में रुका मिला तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा और जेल में डाल दिया जाएगा. उसे तीन साल की सजा और तीन लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों की सजा मिल सकती है.

अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी दिए निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया था कि वे उन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें जिन्हें वापस भेजा जाना है और उसके अनुसार व्यवस्था करें. भारत सरकार के निर्देशों के बाद पिछले तीन दिनों में नौ राजनयिकों और अधिकारियों सहित 509 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ चुके हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 745 भारतीय भी वाघा-अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान से लौटे.

क्या कहता है नियम?

आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 की धारा 23 के तहत विदेशी नागरिक जो अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुकते हैं, वीजा शर्तों का उल्लंघन करते हैं या भारत में प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करते हैं, उन्हें 3 साल तक की कैद या अधिकतम 3 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है. भारत सरकार का यह निर्देश 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन का संबंध होने के बाद आया है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे.

ये भी पढ़ें: 'रूस और चीन करें जांच, भारत झूठ बोल रहा या सच', पहलगाम हमले पर बोले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget