एक्सप्लोरर

ऑपरेशन बाम सिर्फ शुरुआत... BNM का बड़ा बयान, कहा- बलूचिस्तान कभी नहीं होगा पाकिस्तान का हिस्सा

Qazi Dad Mohammad Rehan:BNM ने 'ऑपरेशन बाम' के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सशस्त्र अभियान चलाया है. ANI से बातचीत में काज़ी रेहान ने कहा कि बलोचिस्तान कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं रहेगा.

Qazi Dad Mohammad Rehan: बलोच नेशनल मूवमेंट (BNM) के सूचना सचिव काज़ी दाद मोहम्मद रेहान ने ANI से बातचीत में साफ कहा है कि 'बलूचिस्तान कभी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा.' उन्होंने यह बयान पाकिस्तान सेना के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन बाम' के लॉन्च के दौरान दिया, जिसे बलोच लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अंजाम दिया.

क्या है ऑपरेशन बाम?
मंगलवार रात शुरू हुआ यह अभियान पंजगुर, सुराब, कीच और खरान जैसे जिलों में चला, जिसमें 17 सशस्त्र हमले किए गए. BLF ने इन हमलों को 'बलोच आज़ादी संग्राम का नया अध्याय' बताया है. संचार नेटवर्क, सैन्य चौकियों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया.

BLF का दावा- अब लड़ाई सिर्फ सरदारों की नहीं
रेहान ने कहा कि अब संघर्ष का नेतृत्व आम बलोच जनता और तकनीकी रूप से दक्ष युवा कर रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के संसदीय सिस्टम को नकारते हुए कहा-'हम सिर्फ पूरी स्वतंत्रता चाहते हैं, न कि किसी दिखावटी अधिकार.'

हमारी लड़ाई केवल और केवल पूर्ण स्वतंत्रता के लिए है- रेहान
बलोच नेशनल मूवमेंट (BNM) के नेता काज़ी दाद मोहम्मद रेहान ने साफ शब्दों में कहा कि उनका संगठन पाकिस्तान की संसदीय व्यवस्था को पूरी तरह खारिज करता है.
उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तानी संसद का बहिष्कार करने वाली पहली पार्टी हैं. हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम पाकिस्तान के अधीन किसी भी रूप में नहीं रहना चाहते. हमारी लड़ाई न तो सीमित स्वायत्तता के लिए है और न ही किसी सांकेतिक अधिकार के लिए, बल्कि यह पूरी आज़ादी की लड़ाई है."

रेहान ने बताया कि बलोच संघर्ष की जड़ें 1948 में हैं, जब पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को जबरन अपने में मिला लिया था. हमारे लोगों ने पहले दिन से ही इसका विरोध शुरू कर दिया था. शुरुआत में यह विद्रोह कबायली नेतृत्व के नेतृत्व में चला, लेकिन अब बलोच लिबरेशन फ्रंट (BLF) इस आंदोलन का आधुनिक और जन-आधारित चेहरा बन चुका है.

CPEC की तीखी आलोचना
रेहान ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को 'बलोच संसाधनों का शोषण' बताया. 'हमें कुछ नहीं मिला, हमारी जमीन पर अरबों लगे, लेकिन जनता अब भी गरीब और हाशिए पर है.' रेहान ने कहा, 'ऑपरेशन बाम एक नई शुरुआत है. दुनिया को समझना होगा कि बलोच आंदोलन न्यायोचित और अपरिहार्य है.' 'बलूचिस्तान बलोचों का है, पंजाब या किसी और का नहीं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget