एक्सप्लोरर

हर सेकंड लगभग 4.2 जन्म और 2 मौतें, नए साल पर आबादी को लेकर जो आंकड़े आए वो डराने वाले क्यों, पढ़िए

New year Population figures: इस साल 0.9 प्रतिशत की उछाल 2023 की तुलना में थोड़ी कम थी, जब दुनिया भर में कुल मानव आबादी 7.5 करोड़ बढ़ गई थी.

New year Population figures: नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2025 को दुनिया की आबादी 8.09 अरब तक पहुंचने का अनुमान है. 2024 में, भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश रहा, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 141 करोड़ थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमान के अनुसार, 2024 में दुनिया की जनसंख्या में 7.1 करोड़ से अधिक लोगों की वृद्धि की हुई है.

ब्यूरो ने कहा, "1 जनवरी 2025 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,092,034,511 है, जो नए साल 2024 से 71,178,087 (0.89 प्रतिशत) अधिक है." जनवरी 2025 के महीने में दुनिया भर में हर सेकंड लगभग 4.2 जन्म और 2 मौतें होने की उम्मीद है.

इस साल 0.9 प्रतिशत की उछाल 2023 की तुलना में थोड़ी कम थी, जब दुनिया भर में कुल मानव आबादी 7.5 करोड़ बढ़ गई थी.

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो जनसंख्या घड़ी के लिए अल्पकालिक अनुमानों को अपडेट करने के लिए प्रत्येक वर्ष के अंत में जनसंख्या अनुमानों की संशोधित श्रृंखला का इस्तेमाल करता है। ब्यूरो का कहना है कि हर कैलेंडर महीने के अंदर रोजाना जनसंख्या परिवर्तन को स्थिर माना जाता है.

जुलाई 2024 तक, भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश था, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 1,409,128,296 लोग (करीब 141 करोड़) है.

भारत के बाद चीन का स्थान है, जिसकी जनसंख्या 1,407,929,929 लोग (करीब 140.8 करोड़) है.

इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान है. इसकी अनुमानित जनसंख्या नए साल के दिन 341,145,670 होने का अनुमान है. साल में अमेरिका की जनसंख्या में 2,640,171 लोगों (0.78%) की वार्षिक वृद्धि हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget