एक्सप्लोरर

स्वास्थ्यकर्मियों के 'सम्मान की कमी' पर बोरिस जॉनसन की नर्स का इस्तीफा, ICU में की थी देखभाल

"हम सम्मान नहीं पा रहे हैं जिसके हम हकदार हैं. मैं उससे तंग आ गई हूं." ये कहना है प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की देखभाल करनेवाली नर्स का. नर्स ने कोविड-19 के कारण ICU में भर्ती प्रधानमंत्री की देखभाल की थी.

कोविड-19 के समय अस्पताल में बोरिस जॉनसन की देखभाल करनेवाली नर्स ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 'सम्मान की कमी' पर इस्तीफा दे दिया है. Jenny McGee ने लंदन में सेंट थॉमस अस्पताल के इंटेंसिव केयर में भर्ती प्रधानमंत्री की दो दिनों तक देखभाल की थी. उन्होंने कहा, "हम सरकार की तरफ से वाजिब सम्मान नहीं पा रहे हैं. मैं उससे तंग आ चुकी हूं. इसलिए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है."

उन्होंने NHS स्टाफ के लिए सरकार के प्रस्तावित 1 फीसद वेतन वृद्धि का हवाला दिया, जिसे यूनियन ने 'मुंह पर तमाचा' बताया है. कोविड संकट से निपटने के सरकारी प्रयास की भी उन्होंने आलोचना की. उन्होंने बताया, "बहुत सारी नर्सों को एहसास है कि सरकार ने बहुत प्रभावी तरीके से अगुवाई नहीं की. ये बहुत परेशान करनेवाला था." 

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की नर्स ने दिया इस्तीफा

पूर्व नर्स ने अस्पताल में प्रधानमंत्री से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया, "उनके आसपास बहुत ज्यादा मरीज थे, उनमें से कुछ की मौत हो रही थी. मुझे उनको देखकर याद आता है कि प्रधानमंत्री बहुत अस्वस्थ दिखाई दे रहे थे. वास्तव में उनका रंग बिल्कुल अलग था." मूल रूप से न्यूजीलैंड की रहनेवाली McGee दो नर्सों में से एक थीं. कोविड-19 के इलाज के बाद जॉनसन ने सार्वजनिक रूप से उनका शुक्रिया अदा किया. 12 अप्रैल को जब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, तो प्रधानमंत्री ने दोनों नर्सों की उनकी जिंदगी बचाने में मदद के लिए प्रशंसा की.

स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान की कमी का उठाया मुद्दा

उन्होंने सेंट थॉमस अस्पताल की नर्स और डॉक्टरों के बारे में कहा था, "मैं उनका प्रयाप्त शुक्रिया अदा नहीं कर सकता." McGee ने कहा कि जॉनसन के साथ गुजर वक्त को पलटकर देखती हैं, तो उन्हें ख्याल आता है कि वो 'विचित्र' समय था. उन्होंने बताया, मैंने डाउनिंग स्ट्रीट में पिछली जुलाई को 'देखभाल करने वालों के लिए ताली' कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया था."

उन्हें और उनकी सहयोगियों को NHS के 72 साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री की तरफ से निमंत्रण मिला था. उन्होंने कहा, "वास्तव में ये एक अच्छा फोटो सेशन का अवसर होता, लेकिन मैं उससे बाहर रहना चाहती थी." एक बयान में उन्होंने कहा, "अपने नर्सिंग कैरियर के सबसे कठिन साल के बाद मैं  NHS से एक कदम पीछे हट रही हूं लेकिन भविष्य में लौटने की उम्मीद करती हूं.

अमेरिका में अपनी पत्नी को किडनैप करने के आरोप में भारतीय को मिली 56 महीने की सजा, भारत भेजा जाएगा

Govind Kant Death: नहीं रहे सोलर इंडस्ट्री के चैंपियन गोविंद कांत, भारत में कोविड-19 से मरनेवाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget