एक्सप्लोरर

अमेरिका में अपनी पत्नी को किडनैप करने के आरोप में भारतीय को मिली 56 महीने की सजा, भारत भेजा जाएगा

अमेरिका के टेक्सास में अच्छी खासी नौकरी कर रहे एक भारतीय नागरिक को तत्कालीन पत्नी को पीटने, प्रताड़ित करने और अपहरण करने के आरोप में 56 महीने तक जेल की सजा दी गई है. सजा काटने के बाद अमेरिका से उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा. 

अमेरिका के टेक्सास में रह रहे एक भारतीय नागरिक को अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना काफी महंगा पड़ गया. उसे अमेरिका के फेडरल कोर्ट ने 56 महीने की सजा सुनाई है. इसके अलावा उसे तीन साल तक सख्त निगरानी में रखा जाएगा. सजा पूरा करने के बाद उसे अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित भी कर दिया जाएगा. यानी उसकी नौकरी सजा काटने के बाद भी नहीं मिलेगी. उस पर आरोप है कि उसने अपनी उस समय की पत्नी का अपहरण किया और उसे स्टॉकिंग की. 32 साल के सुनील के अकुला को सजा पूरी होने के बाद भारत भेज दिया जाएगा. पिछले साल नवंबर में उसने अपना दोष स्वीकार कर लिया. उसने अपहरण, पीछा करना, न्याय में बाधा पहुंचाना और गवाहों को बरगलाने का आरोप स्वीकार कर लिया. 


कार में कई सौ किलोमीटर घुमाकर प्रताड़ित किया
फेडरल वकील का कहना था कि अकुला 6 अगस्त 2019 को अपने घर टेक्सास से मेसाच्युसेट्स के अगावाम तक यात्रा की. इस दौरान तत्कालीन पत्नी से झगड़ा किया और उसे बाहर छोड़ दिया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू किया. वह अपनी पत्नी को अपार्टमेंट से बाहर कर दिया और जबरदस्ती अपनी कार में बिठा लिया. उसने कहा मैं तुम्हें टेक्सास में छोड़ दूंगा लेकिन कार में उसे लेकर कई राज्यों में घुमाता रहा. कार में उसने उसके साथ बदतमीजी की. उसने अपनी पत्नी को उसकी कंपनी में इस्तीफा का ई-मेल भेजने के लिए कहा. जब उसने ऐसा नहीं किया तो लेपटॉप को तोड़कर सड़क पर पटक दिया. उसने उसे पीटा और धक्का देकर कार से बाहर हाईवे पर फेंक दिया. 


होटल में पीटा
वकील ने आरोप लगाया कि अकुला यही नहीं रूका बल्कि नोक्स कंट्री के टेनेसी होटल में एक बार फिर पत्नी को पीटा और होटल से बाहर कर दिया. इसके बाद पुलिस आई और उसे एरेस्ट कर लिया. जब अकुला कस्टडी में था तब उसने कई बार भारत फोन किया. उसने अपने पिता को फोन किया कि वह पत्नी के पिता को इस बात के लिए मनाए कि पत्नी उसपर से केस को वापस ले लें. इस तरह उसने गवाह को प्रभावित करने की कोशिश की.   

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget