एक्सप्लोरर

Kim Jong Un: किम जोंग उन की हत्या की कोशिश, डर के मारे तानाशाह ने बढ़ाई सिक्योरिटी!

North Korea News: तानाशाह किम जोंग उन को हाल ही में ठिकाने लगाने की कोशिश हुई, मगर वह बच निकले हैं. हमले के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है.

Kim Jong Un News: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की कोशिश की गई है. राजधानी प्योंगयांग में एक धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, इस धमाके को हुए दो महीने हो चुके हैं, मगर अब जाकर इसकी जानकारी दुनिया को मिली है. माना जा रहा है कि इस धमाके के जरिए किम जोंग उन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, मगर इसमें कामयाबी नहीं मिली. 

किसी भी तानाशाह के पास बेहिसाब ताकत क्यों ना आ जाए, मगर उसे मारे जाने का डर हमेशा सताए रहता है. यही वजह है कि तानाशाह किम हमले से इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि उन्होंने अपनी सुरक्षा बहुत ज्यादा बढ़ा ली है. आठ हफ्ते पहले हुए इस धमाके से तानाशाह अभी तक उबर नहीं पाए हैं. किम ने तानाशाहों का बुरा अंजाम होते देखा है और वह इससे सबक लेकर ही अपनी सुरक्षा को बढ़ा रहे हैं. 

कैसे की जा रही तानाशाह की सुरक्षा? 

डेली मिरर के मुताबिक, 2011 से उत्तर कोरिया की कमान संभाल रहे किम ने नए 'एक्सप्लोसिव डिटेक्शन इक्विपमेंट' (बम जैसी चीजों का पता लगाने वाला सिस्टम) आयात किया है. सिक्योरिटी टीम में ब्रीफकेसधारी गार्ड भी शामिल किए गए हैं. उत्तर कोरिया में नेताओं पर नजर रखने वाले माइकल मैडेन ने कहा कि किम जोंग-उन के आसपास निश्चित रूप से सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हथियार बंद गार्ड्स भी बढ़ गए हैं.

उन्होंने बताया कि ब्रीफकेसधारी गार्ड्स के पास जो ब्रीफकेस है, उन्हें बैलिस्टिक बैग या बैलिस्टिक ब्रीफकेस के रूप में जाना जाता है. इन्हें कार्बन फाइबर से तैयार किया जाता है. उनका कहना है कि बुलेटप्रूफ होने के अलावा, वे टैसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक हथियारों से सुरक्षा करने में सक्षम होते हैं. अगर गोली चलाई जाती है, तो इन बैग्स से किम को चारों ओर से ढककर उन्हें सुरक्षित बचाया जा सकता है. 

धमाके की क्या हो सकती है वजह?

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उत्तर कोरिया में हुए इस धमाके में कितने लोग घायल हुए हैं. मगर दक्षिण कोरिया के अखबार डोंग-ए-इल्बो में कहा गया है कि धमाके के बाद लोग घायल हुए हैं. अखबार का कहना है कि उत्तर कोरिया में खाने का संकट बढ़ रहा है और भुखमरी का खतरा भी मंडरा रहा है. इस वजह से ये धमाका हुआ होगा. लोग धमाके के जरिए ध्यान भटकाकर खाना चुराना चाहते हों.

एक थ्योरी ये भी बताई जा रही है कि धमाके को किसी खाना लेकर जाने वाले ट्रक के पास अंजाम दिया होगा. धमाके के ट्रक ड्राइवर का ध्यान भटका होगा और कुछ लोगों ने उसमें से खाना चुरा लिया होगा. कहा जा रहा है कि देश के आर्थिक हालात बहुत ही ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं. लोगों को दाने-दाने के लिए मुहाल होना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: जान की बाजी लगाकर बचाएं तानाशाह किम जोंग की तस्वीर, नहीं माना आदेश तो मिलेगी मौत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget