एक्सप्लोरर

भारत के साथ युद्धाभ्यास को लेकर अमेरिका ने दिया चीन को जवाब, कहा- इससे आपका क्या लेना-देना?

India-US Joint Military Exercise: भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास को लेकर चीन ने आपत्ति जताई है, इस पर अमेरिका ने दो टूक कहा है कि एक्सरसाइज का चीन से कोई लेना-देना नहीं है.

America on Yudh Abhyas 2022: उत्तराखंड में नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब चल रहे भारत-अमेरिका के युद्धाभ्यास को लेकर चीन के एतराज पर अब अमेरिका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने साफ कहा कि वह चीन की आपत्तियों के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है. भारत में अमेरिका की राजदूत एलिजाबेथ जोन्स ने पत्रकारों से कहा कि इस मामले में अमेरिका, भारत के साथ खड़ा है.

एलिजाबेथ जोन्स ने कहा कि भारत ने जो जवाब दिया वो बिल्कुल सही है. इस युद्धाभ्यास का चीन से कोई मतलब नहीं है. बता दें कि चीन ने इस युद्धाभ्यास का विरोध किया है. ड्रैगन का कहना है कि सीमा से 100 किमी दायरे के अंदर दो देशों की सेनाओं का युद्धाभ्यास, नई दिल्ली और बीजिंग के बीच हस्ताक्षरित दो सीमा समझौतों की भावना का उल्लंघन है.

LAC पर युद्धाभ्यास से चीन को आपत्ति

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने कहा कि चीन-भारत सीमा पर एलएसी के करीब भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 1993 और 1996 में चीन और भारत के बीच हुए समझौते की भावना का उल्लंघन करता है. उन्होंने दावा किया था कि यह युद्धाभ्यास, चीन और भारत के बीच आपसी विश्वास को पूरा नहीं करता है.

चीन की आपत्ति पर भारत का जवाब

चीन की ओर से इस बयान का भारत ने कड़ा विरोध किया था. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत किसके साथ मिलिट्री एक्सरसाइज करेगा, यह उसका अपना मामला है. चीन अपने समझौते का खुद उल्लंघन करता है. बागची ने कहा कि हमारा अमेरिका के साथ संबंध है, जिसको लेकर कोई वीटो नहीं कर सकता. 

इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य क्या है? 

एलएसी से लगभग 100 किमी दूर उत्तराखंड में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ चल रहा है. इसका उद्देश्य शांति स्थापित करना, आपदा राहत कार्यों में दोनों सेनाओं के बीच पारस्परिकता को बढ़ाना और विशेषज्ञता साझा करना है. करीब दो हफ्ते तक चलने वाला यह युद्धाभ्यास हाल में शुरू हुआ है.

ये भी पढ़ें-Vande Bharat Express की चपेट में आ रहे मवेशियों से रेलवे चौंकन्ना, मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग पर 264 करोड़ रुपये से बनेगी बाड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget