डोनल्ड ट्रंप की दिमागी स्थिति पर छिड़ी बहस, यूएन में अमेरिकी राजदूत ने किया बचाव
आपको बता दें कि ट्रंप की मानसिक स्थिति पर विपक्ष ने कई सवाल दागे हैं. इन सवालों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की मानसिक स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई है.

वॉशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि व्हाइट हाउस में कोई भी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिरता (दिमागी स्थिति) के बारे में सवाल नहीं उठाता है.
हेली ने कहा, ‘‘मैं व्हाइट हाउस में मौजूद लोगों के बारे में जानती हूं. वे लोग अपने देश से प्यार करते हैं और हमारे राष्ट्रपति की इज्जत करते हैं...राष्ट्रपति की (मानसिक) स्थिरता के बारे में कोई सवाल नहीं उठाता.’’
आपको बता दें कि ट्रंप की मानसिक स्थिति पर विपक्ष ने कई सवाल दागे हैं. इन सवालों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की मानसिक स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई है. इसी बहस के बीच यूएन में अमेरिका की स्थायी प्रतिनीधि निकी का ये बयान आया है.
















