एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: चीन से आयी अच्छी खबर, पहली बार कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया

एनएचसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में पहली बार कोरोना वायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया है.

बीजिंग: दुनिया भर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. चीन के वुहान शहर से शुरू हुई बीमारी ने अपनी गिरफ्त में लगभग डेढ़ सौ देशों को ले लिया है. वहीं इस बीच बड़ी खबर ये आई है कि चीन से फैले इस वायरस का चीन में गुरुवार को एक भी घरेलू मामला सामने नहीं आया है. हालांकि बुधवार को चीन में कोविड-19 के कुल 34 नए मामले सामने आए थे लेकिन ये सभी विदेशी नागरिकों के संक्रमण के मामले थे.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार यह पहली बार है जब कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस चीन में नहीं आया है. चीन के वुहान शहर में दिसंबर से ये वायरस फैलना शुरू हुआ था. बता दें कि वुहान से कोरोना वायरस फैलने के बाद 11 मिलियन लोगों को 23 जनवरी को आइसोलेशन में रखा गया था. इसके अलावा हुबेई प्रांत के 40 मिलियन से अधिक अन्य लोगों को कहीं पर भी जाने की अनुमती नहीं दी गई थी. इसके अलावा चीन की सरकार ने सार्वजनिक समारोह के लिए भी कड़े कदम उठाए थे.

चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से चीन में आठ और मौतें हुईं हैं. ये आठ मौतें हुबई में हुईं हैं. वहीं चीन में अब तक कोरोना वायरस से लगभग तीन हजार मौतें हो चुकी हैं. इसके अलावा चीन में लगभग 81 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. वहीं लगभग सात हजार से ज्यादा लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं. अगर पूरी दुनिया की बात करें तो दुनिया में अब तक इस वायरस से लगभग 2 लाख लोग संक्रमित हैं. इसके अलावा लगभग आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि 10 मार्च को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार वुहान का दौरा किया था.

10 मार्च को ही हुबेई के अधिकारियों ने वुहान को छोड़कर अन्य सभी शहरों के लोगों को चीन के भीतर यात्रा करने की अनुमति दी थी. 5 से 17 जनवरी के बीच, चीन ने वायरस के किसी भी नए मामले की सूचना नहीं दी. यहां तक ​​कि जापान और थाईलैंड ने पहले संक्रमण की घोषणा की. हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान और हुबेई में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 50,005 और 67,800 रही है.

ये भी पढ़ें-

राजस्थान: झूंझुनू में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव, 350 डॉक्टरों की टीम भेजी गई

Coronavirus Full Updates: भारत में 152 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, आज से इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget