एक्सप्लोरर

Kailasa: भारत का भगोड़ा नित्‍यानंद चीन से बढ़ा रहा नजदीकी!, Xi Jinping को दी बधाई, कहा- आपसे चाहते हैं दोस्ताना संबंध

नित्यानंद ने चीन के राष्ट्रपति के लिए एक ट्वीट कर नई चर्चा शुरू कर दी है. ट्वीट में उसने जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. उसने कहा कि परमशिव का आशीर्वाद चीन के लोगों पर बना रहे.

Nithyananda Kailasa And China: भारतीय भगोड़े नित्यानंद (Nithyananda) के तथाकथित देश 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा (USK)' की खबरें आपने भी पढ़ी होंगी. नित्यानंद समर्थक 'कैलासा' (KAILASA) को दुनिया का एकमात्र हिंदूराष्‍ट्र बता रहे हैं और उन्‍होंने खुद को अमेरिका-चीन जैसे कई बड़े देशों के इवेंट्स से जोड़ा है. चीन में शी जिनपिंग (Xi Jinping) तीसरी बार राष्‍ट्रपति बने तो 'कैलासा' ने उन्‍हें बधाई दी.

बता दें कि नित्यानंद के काल्‍पनिक देश 'कैलासा' का ट्विटर पर ऑफिशियल अकाउंट (@SriNithyananda) है, जो कि ब्‍लू टिक से वेरिफाइड है. इस ट्विटर हैंडल से नित्यानंद ने चाइनीज प्रेसिडेंट की एक तस्‍वीर पोस्‍ट की और उसके साथ लिखा, "हम आपको राष्ट्रपति के रूप में एक सफल कार्यकाल पूरा करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. हम आपके महान देश, यहां के लोगों और कैलासा के बीच लंबे समय तक चलने वाले मैत्रीपूर्ण संबंधों की आशा करते हैं."

नित्यानंद के ट्वीट में चीन के लोगों को परमशिव का आशीर्वाद बना रहने की बात भी लिखी गई. आप खुद देखिए कि नित्यानंद की ओर से चीन के लिए अपने ऑफिशियल अकाउंट क्‍या-कुछ लिखा गया है. 


Kailasa: भारत का भगोड़ा नित्‍यानंद चीन से बढ़ा रहा नजदीकी!, Xi Jinping को दी बधाई, कहा- आपसे चाहते हैं दोस्ताना संबंध

तथाकथित हिंदू धर्मगुरु ने की थी भारत की आलोचना

इंटरनेट पर 'स्वयंभू धर्मगुरु' के रूप में पहचाने जाने वाले भगोड़े नित्यानंद ने पिछले महीने यूएन में अपने तथाकथित देश कैलासा के प्रतिनिधि भेजे थे, जिसमें उसकी महिला प्रतिनिधि ने भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कीं. उसकी कई तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उसके समर्थकों की ओर से 'कैलासा को यूएन में प्रतिनिधित्‍व' के कसीदे पढ़े जा रहे हैं.

2019 में रातों-रात देश छोड़कर भाग गया था नित्यानंद 

बता दें कि नित्यानंद 2019 में भारत छोड़कर भाग गया था. उसके कुछ साल बाद खबरें आईं कि उसने अपना अलग देश बना लिया है. उस तथाकथित देश को उसने 'यूनाइडेट स्टेट्स ऑफ कैलासा' नाम दिया. उसके इस देश की लोकेशन सामने नहीं आई है, लेकिन ताज्‍जुब की बात यह है कि उसने अपना पासपोर्ट और झंडा लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’ भी शुरू कर ली है. अभी यह सब ऑनलाइन दिखता है.

यह भी पढ़ें: कहां है भगोड़े नित्यानंद की मायावी दुनिया कैलासा? वो देश है भी या नहीं?, अमेरिकी प्रशासन ने कहा- धोखे से कराया था एग्रीमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget