एक्सप्लोरर

California Fire: लॉस एंजिल्स में फिर नई जगह लगी भयंकर आग, 31000 लोगों को तुरंत घर खाली करने का आदेश

California Fire: लॉस एंजिल्स के पास जंगल में लगी भीषण आग ने 8,000 एकड़ क्षेत्र को जला दिया. इस आग के कारण काफी तबाही मच चुकी है.

California Fire: लॉस एंजिल्स के उत्तर में कास्टिक झील के पास जंगल की एक नई आग ने हज़ारों लोगों को अपने घर खाली करने पर मजबूर कर दिया. इस आग ने कुछ ही घंटों में 8,000 एकड़ (3,200 हेक्टेयर) से अधिक क्षेत्र को जला दिया. तेज़ सांता एना हवाओं और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही है.

आग  कास्टिक झील, सांता क्लैरिटा के पास लगी है. इसकी वजह से  31,000 लोगों को घर खाली करने का निर्देश जारी किया गया है. इसके अलावा  I5 फ्रीवे का एक हिस्सा बंद कर दिया है. हालांकि,  कैलिफोर्निया के दमकल विभाग और एंजिल्स नेशनल फॉरेस्ट के कर्मचारी इस आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं. हेलीकॉप्टर और विशाल विमान घटनास्थल पर पानी और रिटार्डेंट गिरा रहे हैं.

निवासियों को जारी किए गए निर्देश
जंगलों में लगी भीषण आग के बाद स्थानीय लोगों को घर छोड़ने का इमरजेंसी अलर्ट मिला. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि मैं बस प्रार्थना कर रहा हूं कि हमारा घर न जले. वहीं घटनास्थल के पास मौजूद कास्टिक में पिचेस डिटेंशन सेंटर को खाली कर दिया गया, और लगभग 500 कैदियों को दूसरी जगह पर ट्रांसफर किया गया है.  लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ ने कहा कि स्थिति बिगड़ने पर 4,600 कैदियों को दूसरी जगह भेजने की तैयारी की जा रही है.

आग लगने का कारण
दमकल विभाग के अनुसार, तेज़ हवाएं, कम नमी और सूखी झाड़ियां आग को तेजी से फैलाने में मदद कर रही है.मौसम विज्ञानी डेनियल स्वेन ने चेतावनी दी कि तेज़ हवाओं के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. वहीं आशंका जताई जा रही है कि आग वेंचुरा काउंटी तक आग के फैल सकती है. यह क्षेत्र सूखा और घने ईंधन बिस्तरों से भरा हुआ है, जिससे आग के और अधिक फैलने का खतरा बढ़ जाता है.

जलवायु संकट का प्रभाव
मानव गतिविधियों के कारण जलवायु में बदलाव हो रहा है. जमीन के अंदर से निकलने वाले फ्यूल को जलाने से औसत वैश्विक तापमान बढ़ रहा है, जिससे दक्षिणी कैलिफोर्निया जैसे क्षेत्रों में सूखा और जंगल की आग की घटनाएं बढ़ रही हैं.

दक्षिणी कैलिफोर्निया में सूखा
जनवरी महीन में दक्षिणी कैलिफोर्निया में बरसात का सीजन माना जाता है, लेकिन पिछले 8  महीनों में कोई बड़ी बारिश नहीं हुई. इस वजह से पैदा हुई सूखे की स्थिति ने ग्रामीण इलाकों को आग के प्रति और अधिक संवेदनशील बना दिया है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से इटली तक एलन मस्क का विरोध, सड़कों पर लटकाए गए पुतले, जानिए क्यों खिलाफ हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget