एक्सप्लोरर

अमेरिका में पास हुआ बिल, अब स्कूलों में मोबाइल फोन पर लगेगा प्रतिबंध

New School Rule : कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने सोमवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके बाद अब वहां के स्कूलों में फोन पर प्रतिबंध लग जाएगा.

New School Rule : अमेरिका के कैलिफोर्निया में आने वाले समय में स्कूलों में मोबाइल फोन के यूज पर प्रतिबंध लग सकता है. असल में कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने सोमवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं.  इसके बाद शहर के सभी स्कूलों में मोबाइल फोन के यूज को प्रतिबंध या उसे सीमित करने के लिए दो वर्ष का समय दिया गया है. इस कानून को लाने के पीछे की वजह बच्चों में मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ना और पढ़ाई प्रभावित होना बताया गया है. 

क्या होगा नए कानून में 

नए कानून के आने के बाद से स्कूलों में बच्चों के मोबाइल के यूज पर अंकुश लगाया जाएगा. जिससे वो अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे सकें. कैलिफोर्निया के अलावा लुइसियाना, इंडियाना और फ़्लोरिडा सहित एक दर्जन से ज्यादा राज्यों ने एक साल से भी कम समय में प्रतिबंध पास कर दिए हैं. इससे पहले कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी ने जून में ही अपने 429,000 छात्रों के लिए स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगा दिया था. जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया में  लगभग 5.9 मिलियन बच्चें पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हो चेतावनी वाले लेबल

अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में ये सामने आया है कि लगभग 72 प्रतिशत हाई स्कूल शिक्षकों और 33 प्रतिशत मिडिल स्कूल शिक्षकों ने कहा कि क्लास के दौरान फोन का उपयोग एक बड़ी समस्या थी. वहीं सर्जन जनरल, डॉ. विवेक मूर्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सिगरेट और अन्य नशे की लत वाले उपभोक्ता उत्पादों की तरह चेतावनी लेबल लगाने की वकालत की है. 

META की बढ़ी मुश्किलें

न्यू यॉर्क टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक पिछले साल, लगभग तीन दर्जन राज्यों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी जानबूझकर बच्चों को अपने प्लेटफार्मों की लत लगाने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिले मोहम्मद यूनुस, क्या है मुलाकात के पीछे का मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget