एक्सप्लोरर

Netherlands: बढ़ते नशे की लत के कारण नीदरलैंड्स सरकार ने लिया फैसला, निकोटीन पाउच पर लगा बैन

Netherlands Nicotine Ban: नीदरलैंड्स के मंत्री मार्टन वैन ओइजेन ने एक बयान में कहा कि तंबाकू उद्योग नए उत्पादों को लॉन्च करते रहते हैं, ऐसे में युवा आसानी से निकोटीन के संपर्क में आ जाते हैं.

Netherlands: नीदरलैंड्स में सरकार ने सभी प्रकार के निकोटीन पाउच की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. इसके साथ ही तंबाकू के नियमों में कुछ बदलाव किया जाएगा. सरकार का मानना है कि प्रतिबंध निकोटीन पाउच के कारण देश में बदलाव देखने को मिलेगा. मालूम हो कि नीदरलैंड्स में अभी तक केवल 0.035 ग्राम निकोटिन की अनुमति दी जाती है. 

नीदरलैंड्स में लागू नए नियम के अनुसार, सरकार उन जगहों पर निकोटीन पाउच को प्रतिबंधित करेगी, जहां धूम्रपान की अनुमति नहीं है. सरकार ने फैसला लिया है कि देश में तम्बाकू-मुक्त निकोटीन उत्पादों के सभी विज्ञापनों को भी समाप्त कर दिया जाएगा. 

निकोटीन से लगती है नशे की लत

नीदरलैंड्स के उप स्वास्थ्य मंत्री मार्टन वैन ओइजेन ने एक बयान में कहा कि तंबाकू उद्योग नए उत्पादों को लॉन्च करते रहते हैं, ऐसे में युवा आसानी से निकोटीन के संपर्क में आ जाते हैं. उन्हें कब निकोटीन की लत लग जाती है उन्हें इस बात का एहसास तक नहीं रहता. 

उप स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की यह पहल बेहद कारगर होगी. उन्होंने कहा कि निकोटीन नशे की लत को बढ़ाने का काम करता है. यह सेहत के लिए भी बेहद ही हानिकारक होता है. ऐसे में मुझे खुशी है कि अब हम निकोटीन पाउच को भी तंबाकू उत्पादों के समान मानेंगे.

न्यूजीलैंड में कड़े प्रतिबंध  

इससे पहले न्यूजीलैंड सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा फैसला किया था. पिछले साल सरकार ने फैसला किया था कि देश में युवा अब सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे. इस कानून के तहत 1 जनवरी, 2009 को या उसके बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को कभी भी तंबाकू न खरीदा और न ही बेचा जा सकता है. कानून के तहत सिगरेट खरीदने की न्यूनतम आयु भी साल दर साल बढ़ाई जाती रहेगी.

ये भी पढ़ें: China Police Stations: अमेरिका ने किया 6 और चीनी 'पुलिस स्टेशन' का खुलासा, बढ़ सकता है तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया: 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget