एक्सप्लोरर

China Police Stations: अमेरिका ने किया 6 और चीनी 'पुलिस स्टेशन' का खुलासा, बढ़ सकता है तनाव

China Secret Police Stations In US: अमेरिका ने अपने देश में छह और चीनी 'पुलिस स्टेशन' का खुलासा किया है. इसके साथ ही दावा किया गया कि ऐसे कई और अवैध संगठन हैं जो पूरे अमेरिका में फैले हुए हैं.

US: चीन पर समय-समय पर जासूसी के आरोप लगते रहते हैं. दुनिया भर के देश ड्रैगन पर जासूसी करने का आरोप लगाते रहते हैं लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है. अमेरिका ने एक बार फिर चीन के जासूसी की पोल खोल दी है. इस बार अमेरिका का दावा है कि उसने अपने देश में छह और चीनी ठिकानों का पता लगाया है. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने अपने देश में छह और चीनी 'पुलिस स्टेशन' का खुलासा किया है. इसके साथ ही दावा किया गया कि ऐसे कई और अवैध संगठन हैं जो पूरे अमेरिका में फैले हुए हैं. गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक चीनी 'पुलिस स्टेशन' का खुलासा करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी का दावा था कि यह सबकुछ चीनी अधिकारियों की सह पर चल रहा था.

100 गुप्त चीनी पुलिस स्टेशनों पर आ चुकी है रिपोर्ट 

लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क के अलावा, एफबीआई ने सैन फ्रांसिस्को और ह्यूस्टन के साथ-साथ नेब्रास्का और मिनेसोटा के शहरों में तथाकथित विदेशी सर्विस स्टेशन पाए हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की देख रेख में एक संगठन को दुनिया भर में चीनी नागरिकों की जासूसी करने का काम सौंपा गया है. हालांकि चीन ने इन स्टेशनों को चलाने से इनकार किया है. बताते चलें कि मैड्रिड स्थित मानवाधिकार समूह ने पिछले साल दुनिया भर के 100 गुप्त चीनी पुलिस स्टेशनों की डिटेल देते हुए एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. 

53 देशों में 102 पुलिस स्‍टेशन बना चुका है चीन 

एफबीआई ने दावा किया था कि इस तरह की गिरफ्तारी दुनिया में पहली है. मीडिया कर्मियों से बात करते हुए एजेंसी ने बताया कि 61 वर्षीय लियू जियानवांग और 59 वर्षीय चेन जिनपिंग ने 2022 की शुरुआत में मैनहट्टन के चाइनाटाउन में गुप्त पुलिस चौकी खोली थी, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी लू जियानवांग और चेन जिनपिंग मूल रूप से अमेरिकी नागरिक हैंसीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन कथित रूप से कम से कम 53 देशों में 102 पुलिस स्‍टेशन बना चुका है. 

ये भी पढ़ें: Climate Change Report: 'भारत में फसलों की कम पैदावार, हीटवेव, बाढ़ और जंगलों में आग...', जलवायु परिवर्तन पर UN की रिपोर्ट की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget