एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash : नेपाल में जलते प्लेन में 18 लोगों की मौत, बच गया एक पायलट, हो गया चमत्कार, जानें कैसे?

Nepal Plane Crash : नेपाल  में बुधवार सुबह हुए प्लेन क्रैश में 18 लोगों की मौत से गमगीन माहौल है. इस विमान में पायलट समेत 19 लोग सवार थे.

Nepal Plane Crash : नेपाल  में बुधवार सुबह हुए प्लेन क्रैश में 18 लोगों की मौत से गमगीन माहौल है. इस विमान में पायलट समेत 19 लोग सवार थे, लेकिन एक शख्स ऐसा रहा, जिसने इतने भयंकर हादसे में भी मौत को मात दे दी. जिस तरह हादसा हुआ, किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इसमें कोई बच पाएगा, लेकिन जिंदा बचने वाले मनीष शाक्य का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. हादसे में जिंदा बचने वाले मनीष शाक्य उसी प्लेन के पायलट हैं. टेकऑफ के दौरान जैसे ही यह हादसा हुआ, तभी रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया गया था. किसी तरह पायलट मनीष शाक्य को बचा लिया गया. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, फिलहाल मौत का खतरा टल गया है. हालांकि, विमान में आग फैलने के कारण को-पायलट एस कटुवाल समेत 18 लोगों को जान चली गई. उन्होंने बचाया नहीं जा सका. 

आग के धधकते मलबे से निकले और बच गई जान
आग का गोला बने विमान से निकाले गए 37 वर्षीय मनीष शाक्य को काठमांडू के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी आंख और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी चल रही है. रेक्स्यू टीम ने बताया कि मनीष को धधकते प्लेन के मलबे से बाहर निकाला गया तो उनकी हालत गंभीर थी. वह खून से लथपथ थे. मनीष की जान तो बच गई, लेकिन हालत गंभीर थी. हालांकि अब उनको खतरे से बाहर बताया जा रहा है. जिस तरह का हादसा था, उससे अंदाजा नहीं था कि कोई बच पाएगा. यह उनकी किस्मत है कि वह बच पाए.वहीं, इस हादसे में मारे गए को-पायलट ससंत कटुवाल फ्रांस में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पिछले तीन साल से पायलट के तौर पर सेवाएं दे रहे थे. वह आगे की ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही जान चली गई.

यह है हादसे का कारण?
दरअसल, नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस का विमान पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था. सामने आए वीडियो में देखा गया कि टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान अचानक नीचे गिर गया और देखते ही देखते जल गया. सौर एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान इंजन टेस्टिंग के लिए पोखरा जा रहा था. बताया गया कि जहाज रनवे पर ही फिसल गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. वहीं, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि विमान में सवार लोग इंजीनियर और टक्नीशियन थे. हादसे के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : नेपाल में कैसे हुआ विमान क्रैश, पिछले साल 68 लोग मरे थे, यहां क्यों होते हैं इतने हादसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget