एक्सप्लोरर

X-59 Aircraft: दुनिया का पहला सुपरसोनिक विमान उड़ान भरने को तैयार, अब रूस-चीन को होगी चिंता

X-59 Aircraft Ready To Fly: X-59 नामक सुपरसोनिक विमान उड़ान भरने को पूरी तरह से तैयार है. जिसको लेकर दावा है कि यह  पृथ्वी पर किन्हीं दो बिंदुओं के बीच लगभग 2 घंटे में यात्रा कर सकता है.

X-59 Aircraft News: नासा ने X-59 नामक सुपरसोनिक विमान बनाया है, जो उड़ान भरने को पूरी तरह से तैयार है. नासा का दावा है कि  X-59  पृथ्वी पर किन्हीं दो बिंदुओं के बीच लगभग 2 घंटे में यात्रा कर सकता है. ऐसे में यह दावा दर्शाता है कि इसकी गत‍ि हैरान करने वाली होगी. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन ने नासा के लिए X-59 क्वाइट सुपरसोनिक टेक्नोलॉजी विमान को बनाने का काम पूरा किया है. सुपरसोनिक विमान एक्स-59 को 'सन ऑफ कॉनकॉर्ड' (Son Of Concorde) कहा जा रहा है. 

बीस साल पहले लॉन्च हुआ था कॉनकार्ड

गौरतलब है कि बीस साल पहले दुनिया का पहला 'सुपरसोनिक विमान कॉनकार्ड'  लॉन्च किया गया था, जो 3 घंटे से भी कम समय में न्‍यूयॉर्क से लंदन जा सकता था. तब इस सुपरसोनिक विमान की स्‍पीड 2172 किलोमीटर प्रत‍िघंटे थी. लेकिन 2000 में एक हाई प्रोफाइल हादसा हुआ और इसका संचालन रोक दिया गया. 

अब उड़ने को तैयार है सन ऑफ कॉनकॉर्ड

अब तकरीबन 20 साल बाद नासा 'सन ऑफ कॉनकॉर्ड' लॉन्च करने जा रहा है. एजेंसी का कहना है कि  X-59 कॉनकार्ड की तुलना में छोटा और धीमा होगा. यह लगभग 1500 किलोमीटर प्रत‍िघंटे की रफ्तार से उड़ान भरेगा . एजेंसी का दावा है कि X59 15 घंटे की सामान्य उड़ान 39 मिनट में पूरी कर सकता है. लंदन से सिडनी जाने में 22 घंटे का समय लगता है, जिसे इस विमान के जरिये 2 घंटे से भी कम समय में नापा जा सकता है. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नासा द्वारा विकसित एक प्रायोगिक सुपरसोनिक विमान X-59 'सन ऑफ कॉनकॉर्ड' अब अपनी पहली परीक्षण उड़ान के लिए तैयार हो रहा है. अनुमान तो यहां तक है कि सबऑर्बिटल फ्लाइट्स 2 घंटे के भीतर पृथ्वी पर कहीं भी पहुंच सकती हैं.

सुपरसोनिक फ्लाइट्स पर काम कर रही स्पेसएक्स 

यही वजह है कि एलन मस्‍क जैसे तमाम बिजनेसमैन सुपरसोनिक फ्लाइट्स पर काम कर रहे हैं.  गौरतलब है कि 2020 में एलन मस्क की कम्पनी स्पेसएक्स ने अपने स्टारशिप रॉकेट की योजना का खुलासा किया था. तब कहा गया था कि यह विमान एक घंटे से भी कम समय में 100 यात्रियों को एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक ले जाने में सक्षम होगा. 

ये भी पढ़ें: Pakistan On Indian Medicine: 'कोई भी काफिर मुस्लिम से बढ़कर नहीं है', इंडिया से आने वाली दवाइयों के विरोध में बोले मौलाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget