एक्सप्लोरर

NASA का अनोखा ऑफर! स्पेस में टॉयलेट साफ करने के लिए दे रहा 25 करोड़

NASA ने एक नई तकनीक विकसित करने के लिए एक चैलेंज पेश किया है, जो अंतरिक्ष में मानव अपशिष्ट को रिसाइकल कर सकता है. इस चैलेंज का उद्देश्य संसाधनों को बचाना और अंतरिक्ष में जीवन को टिकाऊ बनाना है.

NASA Space Toilet Problem: नासा ने दुनियाभर के क्रिएटिव लोगों के लिए एक खास चैलेंज पेश किया है. इस चैलेंज का मकसद है ऐसी तकनीक तैयार करना जो अंतरिक्ष में इंसानों के मल और मूत्र को रिसाइकल करने में मदद कर सके. जो भी इस तकनीक को सफलतापूर्वक विकसित करेगा उसे नासा की तरफ से 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25.82 करोड़ रुपये) का इनाम दिया जाएगा. इस प्रतियोगिता का नाम 'लूनारीसाइकल चैलेंज' है. इसका उद्देश्य है कि लंबे समय तक चलने वाली अंतरिक्ष यात्राओं- जैसे कि मंगल या चंद्रमा मिशनों के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के मल-मूत्र को रिसाइकल किया जा सके, ताकि संसाधनों की बचत हो और जीवन को लंबे समय तक अंतरिक्ष में बनाए रखा जा सके.

नासा का कहना है कि आने वाले समय में जब इंसान चंद्रमा या मंगल पर लंबा समय बिताएंगे तो वहां का कचरा, खासकर मल और मूत्र एक बड़ी समस्या बन सकता है. इसलिए ऐसी तकनीक की जरूरत है, जिससे इन अपशिष्टों को रिसाइकल करके दोबारा उपयोग में लाया जा सके. गैजेट्स 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी चांद पर Apollo मिशनों के समय के छोड़े गए 96 मल के बैग पड़े हैं. ये अंतरिक्ष में गंदगी का कारण बन रहे हैं. नासा अब ऐसी तकनीक ढूंढ़ रहा है, जिससे ये कचरा संभाला जा सके और आगे चलकर ऐसा कचरा पैदा ही न हो, जो धरती पर आ जाए. 

किसे मिलेगा इनाम?

जो भी व्यक्ति या टीम इस चैलेंज का सबसे बेहतर समाधान पेश करेगी उसे नासा की ओर से 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25.82 करोड़ रुपये) का इनाम दिया जाएगा. साथ ही उसका तरीका नासा के भविष्य के चंद्र और मंगल मिशनों में इस्तेमाल किया जाएगा.

क्या कहती है नासा?

गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार, नासा ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि वह सस्टेनेबल यानी टिकाऊ अंतरिक्ष मिशनों पर काम कर रहा है. इसलिए जरूरी है कि अंतरिक्ष में पैदा होने वाले ठोस और तरल कचरे को कैसे कम, स्टोर, प्रोसेस और रिसाइकल किया जाए, इस पर अभी से ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में ये कचरा पृथ्वी पर वापस लाने की जरूरत न पड़े.

विजेता टीम को मिलेगा इनाम

नासा इस समय इस चैलेंज के लिए भेजे गए पहले राउंड के सुझावों की समीक्षा कर रहा है. जिनके सुझाव अच्छे होंगे, उन्हें प्रतियोगिता के अगले राउंड में भेजा जाएगा. अंत में जो टीम सबसे अच्छा समाधान पेश करेगी, वह विजेता बनेगी और उसे इनाम मिलेगा. यह चैलेंज नासा के भविष्य के मिशनों को स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

'आग से खेलोगे तो जल जाओगे',मोहम्मद यूनुस पर फूटा शेख हसीना का गुस्सा, कहा-सत्ता का भूखा शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget