एक्सप्लोरर

नासा ने बताया कब था दुनिया के सबसे गर्म साल, टूट गए सारे रिकॉर्ड, जानें क्या है खतरा

Summer Record Tempreture: समुद्र विज्ञानी जोश विलिस ने बताया कि अल नीनो की वापसी के वजह से आंशिक रूप से बढ़ा हुआ समुद्र की सतह का अत्यधिक उच्च तापमान अभूतपूर्व गर्मी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार था.

Summer Of 2023: नासा ने धरती पर तापमान में बदलावों को लेकर एक खुलासा किया है. नासा के मुताबिक 2023 में गर्मी के मौसम के दौरान के तापमान ने सैंकड़ों साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. न्यूयॉर्क में नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1880 में वैश्विक रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से 2023 की गर्मी में पृथ्वी की तापमान सबसे ज्यादा गर्म था.

नासा के रिकॉर्ड में जून, जुलाई और अगस्त के महीने संयुक्त रूप से किसी भी दूसरे गर्मी के महीनों की तुलना में 0.41 डिग्री फ़ारेनहाइट (0.23 डिग्री सेल्सियस) ज्यादा गर्म थे. जबकि 1951 और 1980 के बीच की औसत गर्मियों की तुलना में 2.1 डिग्री फारेनहाइट (1.2 डिग्री सेल्सियस) ज्यादा गर्म थे. अकेले अगस्त में 2.2 डिग्री फारेनहाइट (1.2 डिग्री सेल्सियस) ज्यादा गर्म था, जो कि औसत से अधिक गर्म महीना था.

1980 के आधार औसत से आगे निकल गया तापमान

यह नया रिकॉर्ड ऐसे समय में आया है जब दुनिया के अधिकांश हिस्सों में असाधारण गर्मी पड़ रही है, जिससे कनाडा और हवाई में घातक रूप से जंगल की आग फैल रही है, और दक्षिण अमेरिका, जापान, यूरोप और अमेरिका में गर्मी की लहरें बढ़ रही हैं, जबकि इटली, ग्रीस और मध्य यूरोप में गंभीर वर्षा होने की संभावना है.

नासा के मुताबिक, तापमान का विश्लेषण इसमें अंतर की गणना करता है. तापमान की विसंगति से पता चलता है कि 1951 से 1980 के आधार औसत से कितना आगे निकल गया है. नासा हजारों मौसम विज्ञान केंद्रों से मिली सतही वायु तापमान डेटा के साथ-साथ जहाज और बोया-आधारित (समुद्र या नदी में तैरते हुए) उपकरणों से समुद्र की सतह के तापमान डेटा से तापमान का रिकॉर्ड रखता है. इसे GISTEMP के रूप में जाना जाता है.

इन ताजा डेटा का विश्लेषण उन तरीकों का उपयोग करके किया जाता है जो दुनिया भर में तापमान स्टेशनों की अलग-अलग दूरी और शहरी ताप प्रभावों को ध्यान में रखते हैं.

बढ़ते तापमान की वजह क्या है?

2023 में हीट दुनिया के कई देशों में रिकॉर्ड गर्मी की वजह बताते हुए दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में जलवायु वैज्ञानिक और समुद्र विज्ञानी जोश विलिस ने कहा, "अल नीनो की वापसी के वजह से आंशिक रूप से बढ़ा हुआ समुद्र की सतह का अत्यधिक उच्च तापमान अभूतपूर्व गर्मी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार था."

अल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु घटना है जिसमें मध्य और पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर का गर्म पानी उत्तर और दक्षिण अमेरिका की तरफ फैलता है और फिर जिस वजह से पूरी दुनिया का तापमान बढ़ता है. इस वजह से बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बनती है. अल नीनो का प्रभाव हर दो से सात साल के अंतराल पर दिखता है.

ये भी पढ़ें:
धर्म निरपेक्ष से अचानक नेपाल 'हिंदू राष्ट्रवाद' की तरफ क्यों बढ़ने लगा ? क्या ईसाईयों की बढ़ती आबादी है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget