एक्सप्लोरर

म्यांमार भूकंप: मस्क का बड़ा ऐलान, स्टारलिंक किट देंगे, जानें क्या है ये और इससे कैसे मिलेगा फायदा

Elon Musk Starlink News: म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने संचार सहायता के लिए दोनों देशों को स्टारलिंक किट प्रदान करने की पेशकश की है.

Earthquake In Myanmar: म्यांमार थाईलैंड में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. ऐसी विषम स्थिति में दुनिया ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इस बीच टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बड़ी पेशकश की है. एलन मस्क ने दोनों देशों को स्टारलिंक किट देने का वादा किया है. उनके मुताबिक ये आपदा की घड़ी में कम्युनिकेशन में मदद करेगा.

क्या है स्टारलिंक किट?

दरअसल, स्टारलिंक एक सैटेलाइट कॉन्सटेबुल सिस्टम है जिसका उद्देश्य वैश्विक इंटरनेट कवरेज देना है. यह सिस्टम ग्रामीण और भौगोलिक रूप से अलग-थलग क्षेत्रों के लिए आदर्श है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी न के बराबर होती है.

एलन मस्क ने भूकंप पर जताया दुख

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप के कारण हुए नुकसान के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. स्पेसएक्स की टीम संचार आवश्यकताओं और राहत प्रयासों में सहायता के लिए स्टारलिंक किट प्रदान करने के लिए तैयार है.

बता दें 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद म्यांमार स्थित नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि शुक्रवार देर रात यहां रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया. यह भूकंप दक्षिण-पूर्व एशिया के अधिकांश हिस्सों में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ घंटों बाद आया है.

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

पहले भूकंप के बाद 700 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए. शुक्रवार को, म्यांमार सैन्य जुंटा ने शुक्रवार के विनाशकारी भूकंप के बाद छह क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी. अधिकारियों ने कहा कि म्यांमार और थाईलैंड में खोज और बचाव प्रयासों के चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

भूकंप से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत के ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि 100 से अधिक लोग लापता हैं. 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद, थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने बैंकॉक को 'आपातकालीन क्षेत्र' घोषित कर दिया.

बैंकॉक आपातकालीन क्षेत्र घोषित

प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने "आंतरिक मंत्रालय को तुरंत बैंकॉक को आपातकालीन क्षेत्र घोषित करने और देश भर के प्रांतों को सूचित करने का निर्देश दिया कि वे स्थिति को राष्ट्रीय आपातकाल के रूप में देखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सार्वजनिक सहायता मिल सके. प्रधानमंत्री तुरंत बैंकॉक लौट रहे हैं और लोगों से ऊंची इमारतों से बचने, केवल सीढ़ियों का उपयोग करने और शांत रहने का आग्रह कर रहे हैं. सभी सरकारी एजेंसियों को जानकारी दे दी गई है और स्कूलों के बच्चों को जल्दी घर भेजने का निर्देश दिया गया है."

म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने बताया कि शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद करीब 144 लोग मारे गए और 732 घायल हो गए. हालांकि, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है और यह 1,000 तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा कि मरने वालों में पी ताव से 96, सागाइंग से 18 और क्याउक्से से 30 लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

Earthquake In Myanmar: म्यांमार में भूकंप से अब तक 694 मौतों की पुष्टि, 1600 से ज्यादा घायल; 10 हजार के मरने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget