एक्सप्लोरर

Myanmar Earthquake: बीते 14 दिनों में म्यांमार में 112 बार आया भूकंप, मौत का आंकड़ा 3 हजार के पार, जानिए ताजा हालात

म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद से अब तक 112 झटके महसूस किए गए हैं. हादसे में अब तक 3,649 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,000 से अधिक घायल हैं.

Myanmar Earthquake: म्यांमार में 28 मार्च 2025 को भयानक भूकंप आया था. यह भूकंप म्यांमार के इतिहास का सबसे विनाशकारी भूकंप था. मांडले क्षेत्र में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद से अब तक 112 झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिसकी तीव्रता 2.8 से लेकर 7.5 तक रही है. म्यांमार के मौसम और जल विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप में मरने वालों की संख्या  3,649 हो गई है, जबकि 5,018 लोग घायल हैं और 145 मिसिंग हैं.

'द मिरर' के मुताबिक भूकंप ने देश के मोबाइल कम्युनिकेशन सिस्टम को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है. भूकंप की वजह से कुल 6,730 कम्युनिकेशन स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 5,999 की मरम्मत हो चुकी है. भारत, संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने म्यांमार की मदद के लिए राहत और बचाव दल, चिकित्सा टीम और आवश्यक संसाधन भेजे हैं. यूनेस्को ने भी मदद के संकेत दिए हैं.

म्यांमार का अता थिंगयान महोत्सव 
भूकंप की त्रासदी ने म्यांमार के सबसे प्रमुख पारंपरिक पर्व ‘अता थिंगयान महोत्सव’ को भी प्रभावित किया है. यह महोत्सव हर साल 13 से 16 अप्रैल तक बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. हालांकि, इस बार संगीत, नृत्य और फेस्टिवल से जुड़े अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. यांगून सिटी डेवलपमेंट कमेटी ने शहर के सभी सार्वजनिक मंडपों और कार्यक्रमों को निलंबित करने का आदेश दिया है. म्यांमार का पारंपरिक नववर्ष जो 17 अप्रैल को है, उसे शांति के साथ मनाने को कहा गया है.

संचार, स्वास्थ्य और सेवाएं ठप
भूकंप के चलते म्यांमार में 15 डाकघरों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, हालांकि 31 मार्च से इन्हें धीरे-धीरे खोला जा रहा है. स्वास्थ्य सेवाएं, जल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य और पेयजल संकट गहराता जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget