एक्सप्लोरर

Germany Snowfall: तूफान के बाद बर्फ में जम गया म्यूनिख एयरपोर्ट, हवाईअड्डे से अधिकांश उड़ानें रद्द, जानें ताजा हालात

Germany Heavy Snowfall: जर्मनी में भारी बर्फबारी के चलते म्यूनिख हवाई अड्डे पर परिचालन ठप हो गया है. इसके साथ ही बर्फ की वजह से गाड़ियों के फिसलने से एक्सीडेंट हुए हैं. जिसमें सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.

Germany: जर्मनी में भारी बर्फबारी के चलते मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई, साथ ही यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, म्यूनिख हवाई अड्डे ने मंगलवार को अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं. हवाईअड्डा प्रशासन ने भारी बर्फबारी और बर्फ़ीली बारिश के कारण सभी उड़ानों को रद्द करने का ऐलान किया.

पुलिस ने कहा कि पूर्वी जर्मन राज्य सैक्सोनी में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई. साथ ही 10 अन्य स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ज्यूरिख एयरपोर्ट्स से भी उड़ानें रद्द 

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि स्कूल बस पहले चेक सीमा के पास खड़ी एक वाहन से टकराई. इसके बाद बस एक पेड़ से जा टकराई. यह टक्कर  इतनी जोरदार थी कि इसने वाहन के सामने के हिस्से को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. बर्फबारी को देखते हुए म्यूनिख एयरपोर्ट की सुबह 6 बजे से दोपहर के बीच सभी उड़ानें या तो रद्द कर दी गईं या स्थगित कर दी गईं. यही हाल ज्यूरिख के एयरपोर्ट्स का भी था. वहां भी मौसम की वजह से कई विमान देरी से उड़े. कुछ रद्द भी हुए.

20-20 इंट तक जमा है बर्फ

हवाई अड्डे ने अपनी आधिकरिक वेबसाइट पर कहा कि मंगलवार दोपहर से हवाई यातायात को फिर से शुरू करने की योजना बना रही है. इसके लिए ऑपरेटिंग एरिया को दिन फर्स्ट हाफ में डी-आइस्ड कर जमे हुए बर्फ को हटाया जाएगा. म्यूनिख में कोई बस या ट्राम सेवा नहीं चल रही है. सड़कों पर 20-20 इंट बर्फ जमा है.  रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के बावरिया प्रांत में बर्फीले तूफान की वजह से हजारों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए. ऐसे में लाखों लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं. 

350 लोग जख्मी

रिपोर्ट के अनुसार, भारी बर्फबारी के कारण 350 लोग जख्मी हुए हैं. कई एक्सीडेंट की खबरें भी सामने आईं हैं. बर्फ की वजह से गाड़ियों के फिसलने से एक्सीडेंट हुए हैं. वहीं, कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है कि म्यूनिख हवाईअड्डा अन्य हवाईअड्डों की तरह जमा देने वाली बारिश और बर्फ को संभालने में सक्षम क्यों नहीं है.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: 'गाजा में हमास के हर लड़ाके को मारने में जाती है दो नागरिकों की जान', जंग के बीच इजरायली अधिकारी का कबूलनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget