एक्सप्लोरर

अमेरिका के टेक्सस में चर्च पर हमला, 27 की मौत, ट्रंप बोले- स्थिति पर नजर है

Texas church attack: राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप फिलहाल पूर्वी एशिया के दौरे पर हैं. ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि वो जापान से स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.

टेक्सस: अमेरिका के टेक्सस में चर्च पर हमला हुआ है. टेक्सस के विल्सन काउंटी में बैप्टिस्ट चर्च के अंदर एक हमलावर ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें 27 लोगों की जान चली गई और कम से कम 20 लोग घायल हैं. हमलावर को मार गिराया गया है. चर्च में मरने वालों में पादरी की 14 साल की बेटी भी शामिल है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को एयरलिफ्ट भी किया गया है.

टैक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने 27 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. यहां के जन सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता फ्रीमेन मार्टिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों में एक गर्भवती महिला के साथ साथ पांच साल के बच्चे से लेकर 72 वर्षीय बुजुर्ग तक शामिल हैं.

टेक्सस के एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी सैन एंटोनियो के पूर्वोत्तर में स्थित कॉमेल काउंटी से आया था. उन्होंने बताया ‘वह यहां आया, गोलीबारी की और फिर उत्तरी हिस्से की ओर गया.

ट्रंप बोले- स्थिति पर नजर है राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप फिलहाल पूर्वी एशिया के दौरे पर हैं. ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि वो जापान से स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. ट्रंप ने ट्वीट किया, ''टेक्सस के चर्च में हुए हमले में मरने वालों की आत्मा को भगवान शांति दे. मौके पर एफबीआई और दूसरे अधिकारी पहुंच चुके हैं. मैं जापान में हूं लेकिन मेरी नजर इस मामले पर बनी है.''

चश्मदीदों के मुताबिक एक अज्ञात हमलावर गोलियों की बौछार करता हुआ अचानक चर्च में घुस आया और वहां प्रार्थना कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा. पिछले एक हफ्ते के भीतर अमेरिका में ये तीसरा बड़ा हमला है. हालांकि अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget