एक्सप्लोरर

Russia Terrorist Attack: पुतिन बोले- मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल अटैक में ‘इस्लामिक कट्टरपंथियों’ का हाथ, हमले के बाद यूक्रेन भाग रहे थे

Moscow Terrorist Attack: रूस के मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले में राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि हमलावर इस्लामिक कट्टरपंथी है. एक दिन पहले उन्होंने मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी थी.

Moscow Terrorist Attack Update : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार (25 मार्च) को दावा किया कि पिछले हफ्ते मॉस्को के उपनगर में कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ हैं. इस हमले में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि हत्याएं इस्लामी चरमपंथियों द्वारा की गईं. पुतिन ने गत सप्ताहांत कहा था कि चार हमलावरों को यूक्रेन भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया. रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को एक बार फिर अपनी टिप्पणी में इस्लामिक स्टेट का जिक्र करने से परहेज किया.

पुतिन ने कहा - हमले के बाद आतंकवादी यूक्रेन भागे

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि ‘‘अपना अपराध करने के बाद आतंकवादियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की और वहां कौन उनका इंतजार कर रहा था.’’

आईएस सहयोगी द्वारा जिम्मेदारी लिए जाने के बाद अमेरिका ने आतंकी संगठन के दावे को सही करार दिया था. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस के पास मौजूद खुफिया जानकारी के मुताबिक मॉस्को हमले के पीछे ‘आईएस इकाई’ जिम्मेदार है.

हमले के लिए रूस आइएस को जिम्मेदार ठहराने से कर रहा है इनकार 

इससे पहले, सोमवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने किसी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया था और संवाददाताओं से रूसी एजेंसियों की जांच के नतीजों की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया था. उन्होंने उन खबरों पर भी टिप्पणी करने से इनकार किया कि अमेरिका ने सात मार्च को मॉस्को में अधिकारियों को संभावित आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी. पेसकोव ने कहा कि इस तरह की खुफिया जानकारी गोपनीय होती है.

रूस के कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने के मामले में पकड़े गए चार लोगों को रविवार को मॉस्को की एक कोर्ट में पेश किया गया और उन पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया. सुनवाई के दौरान आरोपियों ने अदालत को चोट के निशान भी दिखाए. एक व्यक्ति तो बमुश्किल से होश में था.

मॉस्को हमले में मारे गए 137 लोग

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा कि जांच अभी भी जारी है लेकिन संकल्प लिया कि ‘‘अपराधियों को दंडित किया जाएगा, वे दया के पात्र नहीं हैं.’’ अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को के पश्चिमी बाहरी इलाके में क्रोकस सिटी हॉल पर शुक्रवार रात हुए हमले में 137 लोग मारे गए और 180 से अधिक घायल हो गए. उन्होंने बताया कि अब भी 97 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

(भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:Boeing: दुर्घटनाओं की मार झेल रही बोइंग का सख्त फैसला, सीईओ समेत टॉप मैनेजमेंट को दिखाया बाहर का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget