एक्सप्लोरर

Moscow Concert Hall Attack: हमारे लड़ाकों ने ईसाइयों पर बोला हमला- मॉस्को टेरर अटैक की ISIS ने ली जिम्मेदारी, अब तक 70 की मौत

Moscow Concert Hall Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में हुए इस आतंकी हमले में शामिल कुछ आतंकियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

Moscow Concert Hall Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकी हमले में 70 लोगों की जान जा चुकी है. शनिवार (23 मार्च, 2024) सुबह यह जानकारी @spectatorindex हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई. टेरर अटैक में इसके अलावा 145 लोग जख्मी हुए, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच, आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि उसके लड़ाकों ने ईसाइयों की भारी भीड़ पर हमला किया था.

आईएसआईएस से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक की ओर से टेलीग्राम पर जारी किए बयान में बताया गया, "हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में ईसाइयों की बड़ी सभा पर हमला बोला था, जिसमें कई लोग मारे गए, कई जख्मी हुए और उस जगह भारी विनाश भी हुआ." हालांकि, आईएसआईएस की ओर से इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया गया.

X पर सामने आए मॉस्को टेरर अटैक के VIDEOS

मॉस्को के जिस क्रॉकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट वेन्यू को निशाना बनाया गया, वहां अटैक के वक्त पांच लोगों ने ओपन फायरिंग की थी और बम भी फेंके थे. हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल पनप गया था. एक्स पर हमले के वक्त के और उसके बाद के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें अटैक के बाद आग की जोरदार लपटें और धू-धूकर उठता धुआं दिखा, जबकि लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई दी.

रेनॉल्ट कार से भागे हमलावर, अफगानिस्तान में रची गई साजिश?

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग और बम फेंकने के बाद हमलावर सफेद रंग की रेनॉल्ट कार से फरार हो गए थे, जबकि रशिया 24 की खबर में बताया गया कि कॉन्सर्ट हॉल की छत आंशिक रूप से ढह गई. वहीं, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को अमेरिकी इंटेलिजेंस विभाग के एक अफसर ने बताया कि यूएस इंटेलिजेंस एजेंसियों को पता चला कि आईएसआईएस की ओर से इस हमले की साजिश अफगानिस्तान में रची जा रही थी. 

रूस के साथ हम खड़े हैं- PM नरेंद्र मोदी का रिएक्शन

आतंकी हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा- हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget