एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, रेस्क्यू मिशन में एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत

पाकिस्तान के पख्तूनख्वा प्रांत में खराब मौसम के कारण प्रभावित बचाव अभियान चला रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दो पायलटों सहित चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई.

उत्तरी पाकिस्तान में मानसून प्रभावित बचाव अभियान चला रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 5 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई. पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए एएफपी ने ये जानकारी दी है. 

पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने बताया कि मोहमंद जिले के पांडियाली क्षेत्र में खराब मौसम के कारण ये दुर्घटना हुई है. बाजौर में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एमआई-17 हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण मोहमंद जिले के पंडियाली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दो पायलटों सहित चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई.

दुर्घटनाग्रस्त जगह पर पहुंची बचाव अभियान टीम

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा सरकार का एमआई-17 हेलीकॉप्टर पेशावर से बाजौर के लिए उड़ान भर रहा था, जब मोहमंद कबायली जिले के ऊपर उसका संपर्क टूट गया. हालांकि अभी अधिकारियों की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है कि दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुआ या किसी अन्य कारण से. बचाव अभियान की टीम दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में भेज दी गई है.

एएफपी के अनुसार, भारी मानसूनी बारिश के कारण उत्तरी पाकिस्तान में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई है और पिछले 24 घंटे में इस क्षेत्र में कम से कम 164 लोग मारे गए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अधिकतर मौतें पहाड़ी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दर्ज की गईं, जहा आंकड़ा 150 है.

पाकिस्तान मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं उत्तर-पश्चिम में भारी बारिश को लेकर पाकिस्तान मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है और लोगों से अनुरोध किया है कि कोई जरूरी काम हो, तभी घर से बाहर निकले और खतरे वाले इलाकों में जाने से बचें.

ये भी पढ़ें:- आजाद भारत में जवाहरलाल नेहरू से पहले इस शख्स ने फहराया था तिरंगा, जानें साल 1947 की वो अनसुनी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, एयरक्राफ्ट को किया था टारगेट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, एयरक्राफ्ट को किया था टारगेट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget