एक्सप्लोरर

कुदरत का करिश्मा: दुर्घटना के दौरन मां के पेट के निकली नवजात बच्ची सलामत, माँ की मौके पर ही मौत

ब्राज़ील में एक कुदरत का करिश्मा देखना को मिला है. एक बच्ची का जन्म दुर्घटना के दौरान हुआ जिसमे उसकी मां की मृत्यु हो गई जबकि मां के गर्भ से निकलने के बाद बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई.

ब्रज़ीलीया: ब्राज़ील में एक कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है. एक बच्ची का जन्म दुर्घटना के दौरान हुआ जिसमे उसकी मां की मृत्यु हो गई जबकि मां के गर्भ से निकलने के बाद बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आई. यह हादसा साउथ-ईस्ट ब्राजील के कजाती में हुआ. कजाती  ब्राजील के साओ-पाओलो और कुरितिबा के बीच स्थित है. हादसा इतना दिल दहला देने वाला था जिसको बयान करना मुश्किल है. एक गर्भवती महिला ट्रक से कहीं जा रही थी. इस दौरान ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया. जिस समय ट्रक पलटा तभी वह महिला ट्रक के केबिन से उछल कर नीचे गिर गई और ट्रक में लदे लकड़ियों के गट्ठर से दब गई. इस दुर्घटना में गर्भवती महिला के पेट में गंभीर चोट लगने के कारण पेट फट गया और बच्ची बाहर आ गई. इस दौरान चमत्कारिक रूप से गर्भनाल अपने आप कट गयी और बच्ची मां से अलग होकर कुछ मीटर दूर जा गिरी. महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकी बच्ची पूरी तरह सही सलामत बच गयी. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने जब महिला को मृत अवस्था में लकड़ी के गट्ठर के नीचे दबे देखा तो कुछ दूरी पर एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज़ सुनाई दी. बच्ची पूरी तरह से ठीक थी और फिलहाल उसे एक क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया है. हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है, जिसका इलाज पास के ही अस्पताल में कराया गया. ड्राइवर को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. फिलहाल ड्राइवर पुलिस हिरासत में है और उस पर हत्या का मुकदमा चलाया जा रहा है. मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है. ट्रक ड्राइवर का कहना है कि वह महिला को नहीं जानता था. उसने सिर्फ महिला को लिफ्ट दी थी. प्रशासन का कहना है कि मृतक महिला की शिनाख़्त की जा रही है. यदि पहचान नहीं की जा सकी तो मृतक महिला को दफ़्ना दिया जाएगा और नवजात बच्ची को किसी अनाथालय को सौंप दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget