एक्सप्लोरर

Mexico Road Accident: मेक्सिको में भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, 19 की मौत; वाहन लगभग खाक

Mexico Road Accident: बस में कुल 37 लोग थे. हादसा तब हुआ जब बस माजातलान से लॉस मोचिस शहर जा रही थी.

Mexico Road Accident: नॉर्थ अमेरिकी मुल्क मेक्सिको में भीषण हादसा हुआ है. वहां पर मंगलवार (30 जनवरी, 2024) सुबह एक मालवाहक ट्रक और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत हुई. इस दौरान कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 18 अन्य जख्मी भी हुए. दुर्घटना के बाद बस में आग लग गई थी. वाहन लगभग खाक हो गया था. हादसे के बाद मौके से आई तस्वीरों में बस का सिर्फ ढांचा नजर आया था.  

'एबीसी न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में कुल 37 लोग थे. हादसा तब हुआ जब बस माजातलान से लॉस मोचिस शहर जा रही थी. राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक रॉय नवरेटे की ओर से बताया गया कि हादसा बंदरगाह शहर माजातलान के पास एलोटा टाउनशिप में हुआ. घायलों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया, जबकि हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल फिलहाल की जा रही है.

हादसे के बाद के आए फोटो में दिखा सिर्फ बस का ढांचा

इस बीच, 'एन प्लस न्यूज' की खबर में बताया गया कि जिस तटीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ, वह समुद्र तट के सामने वाले शहरों माजातलान और लॉस मोचिस को जोड़ता है. हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों का संचालन रोकना पड़ा. दुर्घटना के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें देखा गया कि बस हादसे के बाद बुरी तरह जल चुकी थी. जलने के बाद बस का सिर्फ ढांचा ही नजर आ रहा था.

सूचना पर फौरन मौके पर पहुंची थी आपातकालीन टीम

चश्मदीदों के हवाले से एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीम मौके पर भेजी गई जिसने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. वैसे, कुछ रिपोर्टस की मानें तो मेक्सिको में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं. अक्सर तेज गति, खराब वाहन या ड्राइवर की थकान की वजह से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं. हाल के वर्षों में देश के राजमार्गों पर मालवाहक ट्रकों से होने वाली दुर्घटनाएं बढ़ी हैं. जुलाई 2023 में हुए एक सड़क हादसे में 29 लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे में एक यात्री बस दक्षिणी राज्य ओक्साका में पहाड़ी सड़क से फिसलकर एक खाईं में गिर गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget