एक्सप्लोरर

Mexico Bus Accident: मैक्सिको: बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए 41 लोग

मैक्सिको के तबास्को में एक भीषण सड़क हादसे में बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

Mexico Bus Accident: मैक्सिको के तबास्को राज्य में शनिवार (8 फरवरी) की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद बस ने आग पकड़ ली. बस में सवार 48 लोगों में से 38 यात्रियों और दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर भी इस हादसे में मारा गया.

टक्कर के बाद बस ने तुरंत आग पकड़ ली और यात्रियों को भागने का मौका नहीं मिल पाया. हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. तस्वीरों में बस का केवल लोहे का ढांचा ही बचा हुआ दिख रहा है. सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, अब तक सिर्फ 18 खोपड़ियों की पहचान हो पाई है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.

हादसे की जांच
बस ऑपरेटर कंपनी टूर्स एकोस्टा ने सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है. कंपनी ने कहा कि वे अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बस स्पीड लिमिट के भीतर थी या नहीं.

पहले भी हो चुके हैं हादसे
यह पहली बार नहीं है कि मैक्सिको में इस तरह का हादसा हुआ हो. पिछले साल अक्टूबर में भी बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई थी. मैक्सिको में सड़क हादसों की संख्या में 2020 से वृद्धि देखी गई है. 2022 में 381,048 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 4803 लोगों की मौत हो गई और 90 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए. ऐसा ही एक मामला बीते साल दिसंबर में भारत के जयपुर शहर में हुआ था, जिसमें दो ट्रक में भीषण आग लग गई थी. तेल से भरे कंटेनर में आग लगने से जोरदार धमाका भी हुआ था. उस हादसे में 40 के करीब लोग बुरी तरह से झुलस गए थे. कम से कम 5 लोगों की मौत भी हो गई थी.

ये भी पढ़ें:  Pakistan Champions Trophy 2025: 'अगर बखेड़ा खड़ा किया तो...', चैंपियन ट्रॉफी से पहले PAK सरकार ने इमरान खान की पार्टी को चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget