एक्सप्लोरर

QUAD देशों के बीच जल्द होगी बैठक, पीएम मोदी-जो बाइडन होंगे बातचीत का हिस्सा, टेंशन में आ सकता है चीन

जल्द ही क्वाड (Quad) देशों के प्रमुखों के बीच बैठक होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही ये सम्मेलन किया जाएगा. इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल हो सकते हैं.

म्यांमार में जारी हिंसा और चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पहली बार क्वाड (QUAD) देशों के प्रमुखों की बैठक होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "मैं क्वाड देशों के नेताओं के साथ पहली बैठक को लेकर बेहद उत्सुक हूं. यह क्वाड देशों के नेताओं का पहला सम्मेलन होगा." उन्होंने आगे कहा, "इससे पहले भी मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम योशिहिदे सुगा (Yoshihide Suga) के साथ बात हुई है लेकिन मैं आमने सामने की बैठक के इंतजार में हूं." उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से सभी क्वाड देशों के बीच संबंध और मजबूत हो सकेगा.

माना जा रहा है कि जल्द ही क्वाड देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है. इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि चार देशों के मिलकर बात करने से आपसी रिश्ते भी सुधरेंगे. साथ ही साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी बातचीत हो सकेगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह स्पष्ट किया है कि क्वाड देशों की इस बैठक से आपसी रिश्ते को और ज्यादा मजबूती मिलेगी.

हाल ही में हुई थी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बातचीत

हाल ही में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्चुअल समिट हुई थी. इस वर्चुअल समिट में दोनों देशों की पार्टनरशिप को नया आयाम दिया गया. दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ला दिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंसे भारतीयों कि देखरेख के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम का शुक्रिया अदा किया. वहीं, स्कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री मोदी कि लीडरशिप की भूमिका की तारीफ की और कोरोना वायरस से लड़ाई में विश्व समुदाय की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की.

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने चीन पर उठाए थे सवाल 

दोनों नेताओं कि चर्चा में चीन के खिलाफ लामबंदी भी साफ नजर आई. गौरतलब है कि हाल के सालों में आर्थिक दृष्टि से चीन ने ऑस्ट्रेलिया में खासी पैठ बना ली थी, लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के बाद अमेरिका के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया ने भी चीन के खिलाफ जांच की मांग उठाई थी. मुख्यतः अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर ही भारत ने WHO में चीन के खिलाफ जांच संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किया था. इससे चीन का टेंशन में आना मुमकिन है.

ये भी पढ़ें :-

दिमाग की सर्जरी के लिए नींबू पानी बेचकर पैसे जुटा रही सात साल की मासूम, परिवार के बोझ को कम करने की कोशिश

पोप फ्रांसिस की ऐतिहासिक इराक यात्रा, सुरक्षा जोखिम और कोरोना वायरस के बावजूद क्यों हो रहे रवाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
Explained: इस देश में लगी स्मार्ट चश्मा पहनने पर रोक, क्या भारत को भी है सख्त कानून की जरूरत?
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बवाल के बीच किया बड़ा दावा, बोले- 'इस्लाम...'
Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget