एक्सप्लोरर

इजराइल यहूदी बस्तियों का निर्माण अस्थायी रूप से बंद करेः ट्रंप

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए एक बड़ा संदेश दिया है. ट्रंप ने लंबे समय से अमेरिका के समर्थन वाले दो-राष्ट्र के सिद्धांत को छोड़ने के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने कहा है कि अगर एक राष्ट्र के समाधान से पश्चिम एशिया में शांति स्थापित होती है, तो वह इस समाधान का समर्थन कर सकते हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने इजराइल से यहूदी बस्तियों के निर्माण का काम अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा है.

यहूदी बस्तियों के निर्माण का काम अस्थायी रूप से बंद हो-ट्रंप अमेरिका के दौरे पर आए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्रेस कॉन्फेंस में ट्रंप ने दोनों दोशों के बीच के ‘अटूट’ बंधन की सराहना की. ओबामा प्रशासन के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट देखी गई थी. 20 जनवरी को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद नेतन्याहू के साथ अपनी पहली बैठक में ट्रंप ने गर्मजोशी के साथ उनसे मुलाकात की. लेकिन ट्रंप ने शिष्टतापूर्वक नेतन्याहू से उस क्षेत्र में बस्तियों के निर्माण के काम को ‘कुछ समय के लिए’ बंद करने के लिए कहा जिस पर फलस्तीनी अपना दावा करते हैं. अंतरराष्ट्रीय आम सहमति से किनारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह ‘वैकल्पिक समाधान’ का स्वागत करेंगे और यह जरूरी नहीं कि इसमें 6 दशक लंबे इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के समाधान के लिए दो-राष्ट्र का सिद्धांत शामिल हो.

इजराइल को ‘भी कुछ लचीलापन दिखाने की जरूरत’ है-ट्रंप ट्रंप ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जो बहुत अलग है और इससे पहले इस पर चर्चा नहीं की गई है. वास्तव में यह एक बहुत बड़ा समझौता है- एक अर्थ में यह एक बहुत महत्वपूर्ण समझैता है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं दो-राष्ट्र और एक-राष्ट्र की ओर देख रहा हूं लेकिन मुझे वह एक सिद्धांत पसंद होगा जिसे दोनों पक्ष पसंद करेंगे. मैं उस सिद्धांत के साथ बहुत खुश रहूंगा जिसे दोनों पक्ष पसंद करेंगे. मैं किसी एक के साथ जा सकता हूं.’ उन्होंने कहा कि इजराइल को ‘‘भी कुछ लचीलापन दिखाने की जरूरत’ है. उन्होंने बिना विस्तार में बताते हुए कहा, ‘हम साथ मिलकर काम करेंगे, मुझे लगता है कि एक समझौता किया जाएगा और इस कमरे में बैठे लोग जितना समझते हैं उससे कहीं अधिक बड़ा और बेहतर समझौता हो सकता है.’ वर्ष 2002 से अमेरिका ने औपचारिक रूप से दो-राष्ट्र के सिद्धांत का समर्थन किया है.

बेंजामिन नेतन्याहू ने यहूदी बस्तियों के निर्माण को रोकने को लेकर जवाब नहीं दिया ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन यरूशलम में अमेरिकी दूतावास ले जाने की सोच रहा है लेकिन उन्होंने निकट भविष्य में इसके पूरे होने का कोई संकेत नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘जहां तक दूतावास को यरूशलम ले जाने की बात है, मैं ऐसा होते हुए देखना पसंद करूंगा.’ नेतन्याहू ने बस्तियों के निर्माण रोकने संबंधी ट्रंप के अनुरोध को कोई जवाब नहीं दिया लेकिन फलस्तीनियों के साथ शांति के लिए पहले की दो शर्तों का जिक्र किया. उन्होंने पहली शर्त बताई कि फलस्तीनियों को यहूदी राष्ट्र को मान लेना चाहिए. उन्हें इजराइल की तबाही का आह्वान करना बंद कर देना चाहिए, उन्हें इस्राइल की तबाही के लिए अपने लोगों को शिक्षित करना बंद करना होगा. उन्होंने दूसरी शर्त बताई कि किसी भी शांति समझौते के तहत जार्डन नदी के पूरे पश्चिमी इलाके का सुरक्षा नियंत्रण इजराइल के पास रहना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget