एक्सप्लोरर

भारत के लिए ट्रंप का '50 परसेंट टैरिफ' कोई बड़ी चुनौती नहीं... इस अरबपति दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, बताई वजह

Mark Mobius on Trump Tariff: मार्क मोबियस ने कहा कि ट्रंप के 50% टैरिफ का भारत पर असर सीमित होगा क्योंकि भारत का घरेलू बाजार मजबूत है और सॉफ्टवेयर जैसे प्रमुख निर्यात टैरिफ से बचे हुए हैं.

अरबपति निवेशक मार्क मोबियस ने गुरुवार को कहा कि भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का देश पर काफी कम असर होगा, क्योंकि  भारत का घरेलू बाजार बहुत बड़ा है. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए दिग्गज निवेशक ने कहा कि भारत चीन की तरह पूर्ण रूप से निर्यात पर निर्भर नहीं है. इस कारण देश अन्य अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले टैरिफ से डील करने के लिए अच्छी स्थिति में है.

उन्होंने आगे कहा, 'भारत का घरेलू बाजार बहुत बड़ा है और वह चीन की तरह निर्यात पर निर्भर नहीं है. इसके अलावा, भारतीय सॉफ्टवेयर निर्यात भी अच्छा है और यह टैरिफ से बचाने में मदद करेगा.'

टैरिफ भारत के लिए बड़ी समस्या नहीं- मोबियस
मोबियस ने आईएएनएस से आगे कहा,'इसका सारांश यह है कि टैरिफ भारत के लिए बड़ी समस्या नहीं है.' अमेरिका की ओर से दवाइयों और कुछ इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं जैसे स्मार्टफोन, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा से जुड़े 30 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के शिपमेंट को अभी तक हाई टैरिफ लिस्ट से बाहर रखा गया है. ट्रंप प्रशासन ने इन प्रमुख उद्योगों को अभी तक नए टैरिफ में शामिल नहीं किया है, जो अगले 21 दिनों में लागू होने वाले हैं.

इसके अलावा, भारत ने वित्त वर्ष 25 में क्रमशः 10.5 अरब डॉलर और 14.6 अरब डॉलर मूल्य की दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों (ज्यादातर स्मार्टफोन) का निर्यात किया है, जो अमेरिका को उसके कुल निर्यात का 29 प्रतिशत है. वित्त वर्ष 25 में 4.09 अरब डॉलर मूल्य का पेट्रोलियम निर्यात भी फिलहाल ट्रंप के नए टैरिफ से सुरक्षित हैं, क्योंकि ऊर्जा को हाई टैरिफ की सूची से बाहर रखा गया है. वित्त वर्ष 25 में अमेरिका को भारत ने 86.51 अरब डॉलर का निर्यात किया था.

भारत के आर्थिक वृद्धि की सराहना
मोबियस के अनुसार, भारत जिस तरह की जीडीपी वृद्धि देख रहा है, वह उसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर आगे बढ़ने में मदद करेगी. मोबियस ने कहा, 'वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश 6-7 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर रहा है, जो इसकी अर्थव्यवस्था के मजबूती को दर्शाता है. इससे भारत को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.'

पिछले कुछ ही वर्षों में, भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. 2025 में कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी से पीछे रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget