एक्सप्लोरर

अमेरिका में सिख परिवार की हत्या करने वाले शख्स ने 17 साल पहले बंदूक की नोक पर की थी डकैती, पीड़ितों ने बताई आपबीती

America: अमेरिका में जिस शख्स ने भारतीय मूल के सिख परिवार की हत्या की है, उसी शख्स ने आज से 17 साल पहले भी ऐसे ही एक अपराध को अंजाम दिया था. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Sikh Family Killed In America: कैलिफोर्निया (California) में एक भारतीय मूल के परिवार के चार सदस्यों के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार 48 वर्षीय व्यक्ति ने 17 साल पहले भी इसी तरह का अपराध किया था. उस घटना के पीड़ित पहली बार सामने आए हैं. पीड़ितों ने इस मामले में स्थानीय समाचार नेटवर्क से बात की है. वहीं स्थानीय अधिकारियों ने भी जीसस मैनुअल सालगाडो (Jesus Manuel Salgado) के रिकॉर्ड को साझा किया, जिसमें 2005 की डकैती भी शामिल है. डकैती के लिए जीसस ने 8 साल जेल की सजा काटी थी.

बंदूक की नोक पर 2005 में की थी डकैती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2005 में जिस परिवार के साथ डकैती हुई उनका मर्सिड शहर में ट्रकिंग का बिजनेस था. ठीक वैसा ही बिजनेस भारतीय मूल का सिख परिवार भी करता था. इसी परिवार की 48 वर्षीय शख्स ने बेरहमी से हत्या कर दी. 2005 की डकैती के बारे में पीड़िता ने नाम न बताने की शर्त पर मीडिया को बताया, "मैं अपने घर के सामने के दरवाजे को बंद कर रही थी, तभी उसने बंदूक निकाली और सिर के पीछे लगा दी."

पीड़िता ने बताया, "डक्ट टेप का इस्तेमाल करते हुए जीसस सालगाडो ने पति-पत्नी, उनकी 16 वर्षीय बेटी और एक दोस्त के हाथों को बांध दिया. इसके बाद उसने हमारे पास से सभी पैसे, अंगूठियां और भी सामान लूट लिया." मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सालगाडो पुलिस की नौकरी से निकाले जाने के बाद से ही परेशान था.

'...तो मैं तुम्हें मार डालूंगा'

डकैती के एक और पीड़ित ने बताया कि सालगाडो ने सभी लड़कियों को पूल में धक्का दे दिया और मेरे हाथ से भी अंगूठी छीन ली और मुझे भी पूल में धक्का देने की कोशिश की. पीड़ित ने बताया, "उसने हमसे कहा, 'अगर तुम पुलिस को बुलाओगे, तो मैं तुम्हें मार डालूंगा' और फिर वह बाहर चला गया."

क्यों की सिख परिवार की हत्या?

भारतीय मूल के सिख परिवार की हत्या के पीछे जीसस सालगाडो का क्या मकसद था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. गुरुवार (6 अक्टूबर) को स्थानीय अधिकारियों ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें सालगाडो बंदूक की नोक पर सिख परिवार का अपहरण करते हुए दिख रहा है. वहीं बुधवार की देर शात परिवार के सदस्यों के शव एक बाग से बरामद हुए.

पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था परिवार

यह परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूया शहर के पास हरसी पिंड का रहने वाला था. पुलिस ने संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था. उसने खुद को भी मारने की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मर्सिड काऊंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने सालगाडो का जिक्र कर कहा, "इस आदमी के लिए नरक में एक विशेष स्थान है."

ये भी पढ़ें- America: दिखने लगा यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर, 15 राज्यों में 60 से अधिक क्लीनिक में गर्भपात बंद

ये भी पढ़ें- Thailand Shooting: ड्रग्‍स लेता था, नौकरी से निकाला गया, नर्सरी में घुस पत्‍नी, बच्‍चे समेत 32 को मौत के घाट उतारा, बाद में खुद को भी उड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में उड़ते नजर आएंगे विस्फोटक बम, 54 बिलियन डॉलर लगाकर अमेरिका तैयार करेगा फाइटर ड्रोन का बेड़ा, जानें पेंटागन का प्लान?
हवा में उड़ते नजर आएंगे विस्फोटक बम, 54 बिलियन डॉलर लगाकर अमेरिका तैयार करेगा फाइटर ड्रोन का बेड़ा
गुस्से में लाल हुए ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, बोले - 'तुम पागल हो गए हो, तुम्हें पता भी है...'
गुस्से में लाल हुए डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, बोले - 'तुम पागल हो गए हो...'
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान ने रद्द की US के साथ शांति वार्ता, धरी रह गई पाक की पूरी प्लानिंग! होर्मुज को लेकर नया अपडेट
ईरान ने रद्द की US के साथ शांति वार्ता, धरी रह गई पाक की पूरी प्लानिंग! होर्मुज को लेकर नया अपडेट

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
बीड में बड़ा एक्शन, NEET पेपर लीक के आरोपी पीवी कुलकर्णी के निर्माणाधीन आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर
बीड में बड़ा एक्शन, NEET पेपर लीक के आरोपी पीवी कुलकर्णी के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
Obsession BO Collection Day 4: 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन', 4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
Morning Body Pain: सुबह उठते ही शरीर में दर्द और जकड़न को न लें हल्के में, हो सकती है गंभीर बीमारी, जानें वजह
सुबह उठते ही शरीर में दर्द और जकड़न को न लें हल्के में, हो सकती है गंभीर बीमारी, जानें वजह
Embed widget